{"_id":"632db6cb418ff76b987aa050","slug":"teachers-photos-will-be-displayed-in-all-schools-from-class-one-to-12th-director-general-of-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में लगेगी शिक्षकों की फोटो: महानिदेशक ने प्रदेश के सभी सीईओ को जारी किए निर्देश, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में लगेगी शिक्षकों की फोटो: महानिदेशक ने प्रदेश के सभी सीईओ को जारी किए निर्देश, जानें क्या है वजह
Fri, 23 Sep 2022 07:10 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 23 Sep 2022 07:10 PM IST
सार
सरकारी स्कूलों से कई बार शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिलती रही है। हाल ही में पौड़ी जिले में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। अब विभाग की ओर से स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ ही भोजन माताओं की स्कूल में फोटो लगाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी सरकारी स्कूलों में अब उस स्कूल के शिक्षकों की फोटो लगेगी, ताकि छात्र-छात्राओं के साथ ही निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों एवं अन्य को शिक्षकों की जानकारी मिल सके। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों से कई बार शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिलती रही है। हाल ही में पौड़ी जिले में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। जिले के थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाड़ी में निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज को स्कूल की प्रधानाध्यापिका नदारद मिली।
विज्ञापन
बताया गया कि प्रधानाध्यापिका के स्थान पर गांव की एक लड़की को रखा गया था, जो बच्चों को पढ़ा रही थी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। अब विभाग की ओर से स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ ही भोजन माताओं की स्कूल में फोटो लगाने के निर्देश हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि इससे स्कूल में कार्यरत शिक्षकों एवं भोजनमाताओं के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... Uttarakhand: शासन से रोक के बाद भी नैनीताल जिले में हुए 18 स्कूलों के 45 शिक्षकों के तबादले रद्द
पंचायतों के सहयोग से स्कूलों में उपलब्ध कराई जाएंगी सुविधाएं
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक प्रदेश के स्कूलों में पंचायतों के सहयोग से जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में 24 सितंबर को पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक होगी। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि ग्राम पंचायतों से समन्वय स्थापित करते हुए मनरेगा के तहत स्कूलों में खेल मैदान बनाए जाएंगे।