फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After ban from government transfers of teachers in Nainital district canceled Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: शासन से रोक के बाद भी नैनीताल जिले में हुए 18 स्कूलों के 45 शिक्षकों के तबादले रद्द

Fri, 23 Sep 2022 06:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Sep 2022 06:49 PM IST
सार

तीन जुलाई 2019 का शासन का आदेश है कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को अगले आदेश तक न हटाया जाए। बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने कहा कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाने थे। इसके बावजूद इन स्कूलों के कुछ शिक्षकों के तबादले किए गए थे।

विज्ञापन
After ban from government transfers of teachers in Nainital district canceled Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

शासन से रोक के बाद भी नैनीताल जिले में उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से जूनियर के शिक्षकों के तबादले कर दिए गए थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तबादले रद्द कर दिए गए हैं। शासन के उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से जूनियर के शिक्षकों को अगले आदेश तक न हटाने के आदेश हैं, इसके बावजूद नैनीताल जिले में 18 स्कूलों के 45 शिक्षकों के तबादले कर दिए गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: पांच दिन से लापता रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट की हत्या, आरोप में पूर्व राज्य मंत्री का बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर के मुताबिक नैनीताल जिले में विषय समायोजन के नाम पर यह तबादले किए गए थे, जबकि तीन जुलाई 2019 का शासन का आदेश है कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को अगले आदेश तक न हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल ने कहा कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाने थे। इसके बावजूद इन स्कूलों के कुछ शिक्षकों के तबादले किए गए थे। इससे संबंधित आदेश को रद्द कर दिया गया है।

Uttarakhand: शासन से रोक के बाद भी नैनीताल जिले में हुए 18 स्कूलों के 45 शिक्षकों के तबादले रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed