{"_id":"57bcd2434f1c1b9663d511c8","slug":"teachers-health-down-send-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन कर रहे शिक्षकों का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल पहुंचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन कर रहे शिक्षकों का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल पहुंचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Aug 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची।
तदर्थ नियुक्ति की मांग को लेकर परेड ग्राउंड में पिछले पांच दिन से आमरण अनशन पर बैठे शिक्षकों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस ने तीन अनशनकारियों को दून अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इनके स्थान पर दो अन्य शिक्षकों ने अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मांगों पर अमल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने अनशनकारी शिक्षकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने तीन अनशनकारी रमा तोमर, मनोज रावत और संजय नेगी को जबरन अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। शिक्षकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मांगे न माने जाने तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
इसके बाद पीटीए शिक्षिका रश्मि काला और सुमन ढौंढियाल ने अनशन शुरू कर दिया है। संगठन के मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि 15 से 20 साल की सेवा के बाद पीटीए शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति नहीं मिली है। सरकार ने नियुक्ति का आश्वासन दिया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन