फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers furious over scuffle with examination controller, announcement of not conducting examination in DAV College

डीएवी में नहीं होंगे एग्जाम: परीक्षा नियंत्रक से हाथापाई करने पर भड़के शिक्षक, कहा- छात्र संगठन के नाम पर दादागिरी

Fri, 25 Mar 2022 12:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Mar 2022 12:20 PM IST
सार

कॉलेज में परीक्षा के दौरान स्नातकोत्तर के एक छात्र के पास से फ्लाइंग दस्ते को मोबाइल फोन मिला था। परीक्षा निरीक्षक ने इसकी सूचना परीक्षा नियंत्रक को दी। मौके पर जब उन्होंने आरोपित छात्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू करनी चाही तो छात्र ने परीक्षा नियंत्रक से बदसलूकी की। फिर बाहर से छात्र नेताओं को बुला लिया।

विज्ञापन
Teachers furious over scuffle with examination controller, announcement of not conducting examination in DAV College
dav - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

परीक्षा कक्ष में मोबाइल पकड़े जाने पर परीक्षा नियंत्रक से हाथापाई के आरोपी छात्र नेताओं पर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज शिक्षकों ने डीएवी कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाओं के बहिष्कार का एलान किया है। डीएवी कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. यूएस राणा, सचिव डा. राजेश पाल ने प्राचार्य को इस संबंध में ज्ञापन भेजकर अवगत भी करा दिया है।

विज्ञापन

 
डा. यूएस राणा ने बताया कि 14 मार्च को कॉलेज में परीक्षा के दौरान स्नातकोत्तर के एक छात्र के पास से फ्लाइंग दस्ते को मोबाइल फोन मिला था। परीक्षा निरीक्षक ने इसकी सूचना परीक्षा नियंत्रक डा. डीके त्यागी को दी। मौके पर जब उन्होंने आरोपित छात्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू करनी चाही तो छात्र ने परीक्षा नियंत्रक से बदसलूकी की फिर बाहर से छात्र नेताओं को बुला लिया।
विज्ञापन

 

ऐसे में तो छात्र नेता नकल भी करवाएंगे और कार्रवाई करने पर शिक्षकों को पीटेंगे: शिक्षक 
आरोप है कि इसके बाद छात्र नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक से हाथापाई की और हंगामा करते हुए यह छात्र नेता परीक्षा कंट्रोल रूम में घुस गए। वहां भी जमकर तोड़फोड़ की। इसकी वीडियो फुटेज परीक्षा कक्ष में तैनात शिक्षकों ने पुलिस को दिए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. डीके त्यागी ने इसकी लिखित शिकायत डालनवाला कोतवाली में की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता : धामी ने भाजपा के सपने को साकार करने की ठानी, पर आसान नहीं है राह


नामजद छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। शिक्षक एसोसिएशन का कहना है कि पुलिस ने आरोपित छात्र नेताओं पर कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में तो छात्र नेता नकल भी करवाएंगे और कार्रवाई करने पर शिक्षकों को पीटेंगे भी। यह छात्र संगठन के नाम पर दादागिरी है। जिसे शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले में डीएवी कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. सविता रावत, डॉ. सुनील कुमार, संयुक्त सचिव डॉ. हरिओम शंकर आदि मौजूद रहे।

शिक्षक एसोसिएशन की ओर से पत्र मिला है। यह निराशाजनक बात है कि परीक्षा नियंत्रक की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिक्षकों की चिंता से पुलिस के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
- डॉ. अजय सक्सेना, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed