फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers did not reach school after election duty

Dehradun News: चुनाव ड्यूटी के बाद स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, पढ़ाई हुई प्रभावित

Sun, 21 Apr 2024 04:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers did not reach school after election duty
ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के कई शिक्षक चुनाव ड्यूटी के बाद शनिवार को स्कूल नहीं पहुंचे। इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई। दूरस्थ क्षेत्र के साथ ही पास के मतदान केंद्रों में ड्यूटी वाले शिक्षक भी स्कूल नहीं आए।
विज्ञापन

मतदान के बाद शनिवार को शिक्षकों को स्कूल पहुंचना था। दूरस्थ क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर गए कई शिक्षक तो देर रात तक मुख्यालय नहीं पहुंच पाए थे। कई शिक्षक शनिवार सुबह ही मुख्यालय पहुंचे, लेकिन पास के केंद्रों में तैनात शिक्षक भी स्कूल नहीं आए। राजकीय इंटर कॉलेज डोभरी में 15 शिक्षक तैनात हैं, जिसमें से नौ शिक्षक चुनाव ड्यूटी पर गए थे। शनिवार को नौ में से एक भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर से 19 शिक्षक तैनात हैं, छह शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी पर थे। राजकीय इंटर कॉलेज तिमली में 16 में से 12 शिक्षक, राजकीय इंटर भीमावाला में 15 शिक्षकों में से नौ और राजकीय इंटर कॉलेज होरावाला के 18 शिक्षकों में से 14 शिक्षकों की लोकसभा चुनाव मतदान के लिए ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

इनमें से कोई भी शिक्षक शनिवार को विद्यालय नहीं पहुंचा। इसके चलते विद्यालयों में कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई नहीं हो पाई। छात्र भी शिक्षकों का इंतजार करते रहे, लेकिन छात्रों को स्वयं ही पढ़ाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दूरदराज के क्षेत्र में ड्यूटी चलते कई शिक्षक देरी से मुख्यालय लौटे। साथ ही स्ट्रांग रूम में मशीन जमा करने के लिए भी शिक्षकों को शुक्रवार देर रात तक लाइन में लगना पड़ा। इसके चलते शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंच पाए। सोमवार को अगर कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- विनीता नेगी कठैत, खंड शिक्षा अधिकारी, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed