{"_id":"68a4e1fcd937794d67062c07","slug":"teachers-demonstrated-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-767881-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Wed, 20 Aug 2025 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर के सोरना स्थित राजकीय इंटर कालेज में प्रदर्शन करते शिक्षक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने पछवादून व जौनसार के सभी ब्लाॅक क्षेत्र के विद्यालयों में प्रदर्शन किए। विकासनगर ब्लाॅक के सभी राजकीय इंटर काॅलेजों में शिक्षकों के कार्य बहिष्कार पर रहने के कारण शिक्षण का कार्य नहीं हो पाया। शिक्षकों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से पदोन्नति नहीं मिलने के कारण शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शिक्षकों के स्थानांतरण की व्यवस्था को ठीक करने व भर्ती नियमावली को समाप्त किए जाने की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर कांति, महामंत्री चंडी प्रसाद नौटियाल, रमेश त्रिपाठी, राजीव अग्रवाल, जयसिंह चौहान, नीतू चौहान, सत्येश्वर रतूड़ी आदि शामिल रहे।सहसपुर ब्लाॅक में प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाचार्य के पद पर सीधी भर्ती का हर हाल में विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जयवीर सिंह बड़थ्वाल, तरुण कुमार भर्तृहरि, हरिप्रसाद, अरुण कुमार, पवन कुमार शर्मा, विनोद कुमार थपलियाल, दिवाकर थपलियाल आदि शामिल रहे।कालसी में राजकीय इंटर काॅलेज के शिक्षकों ने चॉक डाउन करके शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत सिंह कठैत ने कहा कि प्रधानाचार्य के पदों पर की जा रही सीधी भर्ती के बजाय विभागीय वरिष्ठता के आधार पर प्रधानाचार्य के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने स्थानांतरण पर लगी रोक को तत्काल हटाए जाने की मांग भी की। चकराता ब्लाॅक क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शिक्षकों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज क्वांसी में शिक्षकों ने प्रदर्शन भी किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य यशपाल राणा ने कहा कि शिक्षक काफी लंबे समय से प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती का विरोध करते चले आ रहे हैं। संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष शमशेर चौहान ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता के सामने एक दिन सरकार को हर हाल में झुकना पड़ेगा।