फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher's Day was celebrated with respect in schools in

Dehradun News: शिष्यों ने कृतज्ञता जताकर किया सम्मान, गदगद हुए शिक्षक

Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher's Day was celebrated with respect in schools in
स्कूलों में आदर भाव के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
विज्ञापन




शहर और आसपास स्कूलों में आदर भाव के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। शिष्यों ने अपने प्रिय गुरुओं के प्रति कृतज्ञता का इजहार कर उनको सम्मान स्वरूप उपहार दिया, वहीं शिक्षकों ने जमकर अपना स्नेह और आशीर्वाद अपने प्रिय शिष्यों पर बरसाया। स्कूलों में में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सामाजिक संस्थाओं और शिक्षा विभाग ने शिक्षकोें का सम्मान भी किया।



मंगलवार को सेवा भारती देहरादून ने राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में 30 शिक्षकों को डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया। सेवा भारती देहरादून के विभाग मंत्री और आईआरडीए में वैज्ञानिक विमल कांत मिश्रा ने कहा कि हर किसी को कम से कम एक विद्या में सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। कहा कि न्यूनतम शिक्षा सभी के लिए जरूरी है, तब ही व्यक्ति विद्या को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा का काम मिला है, तो उसको पूरे तन मन से पढ़ाई करनी चाहिए। इस दौरान आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, नगर संचालक डॉ. पंकज किशोर गौड़, प्रधानाचार्य यशवंत वर्तवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन




वहीं विकासनगर के लक्ष्मणपुर स्थित श्रद्धा प्रिप्रेटरी बाल संस्कार स्कूल में छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। प्रधानाचार्य एमएस शर्मा ने बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जीवनी विस्तार से बताई। कार्यक्रम में गीतिका शर्मा के साथ मिनाक्षी, श्रद्धा, रूचि, मनिशा, ममता आदि रहे। वहीं कालसी और आसपास के क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षक दिवस पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार भी भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




चकराता स्थित श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. कामना लोहनी ने शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए छात्रों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय ने कार्य कर भारत में शिक्षा को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस डॉ. सोनम भट्ट, डॉ. सुमेरचंद, डॉ. जितेंद्र दिवाकर, डॉ. आराधना भंडारी, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. पूजा रावत, डॉ. पवन भट्ट, डॉ. शरण सिंह, डॉ. श्रुति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।




डाकपत्थर में नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र छात्राओं ने जौनसार, गढ़वाल, पंजाब, हिमाचल, कुमाऊं के पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति दी। शिक्षकों ने एकल गीत कविता और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र छात्राओं को शुभ आशीष दिया। इस दौरान तपेंद्र, अवधेश, कालिका प्रसाद थपलियाल, कमलेश, दीपक रावत, पंकज, रंजीत, फकीर, पंकज, दिवाकर, अजय नौटियाल, मुकेश, शकुंतला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed