फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers boycott classes and protest against CEO for abusive language in Srinagar Garhwal

श्रीनगर: अभद्र भाषा में बात करने पर सीईओ के खिलाफ उतरीं शिक्षिकाएं, किया कक्षाओं का बहिष्कार 

Thu, 23 Jan 2020 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jan 2020 09:40 PM IST
सार

  • कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई के लिए दी तहरीर, परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी दी
  • जीजीआईसी की एक वरिष्ठ शिक्षिका के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का लगाया आरोप 
     

विज्ञापन
Teachers boycott classes and protest against CEO for abusive language in Srinagar Garhwal
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के श्रीनगर में मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) के व्यवहार को लेकर बृहस्पतिवार को जीजीआईसी श्रीनगर की शिक्षिकाओं का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित शिक्षिकाओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और कोतवाली पहुंचकर सीईओ के खिलाफ तहरीर देते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। शिक्षिकाओं का आरोप था कि सीईओ ने कालेज की वरिष्ठ शिक्षिका के लिए अभद्र भाषा  का प्रयोग किया है। मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार के साथ ही प्री-बोर्ड परीक्षा का भी बहिष्कार किया जाएगा। शिक्षिकाओं ने कहा कि इस संबंध में प्रधानाचार्य को भी सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को सीईओ मदन सिंह रावत जीजीआईसी श्रीनगर पहुंचे। करीब 20 मिनट विद्यालय में रहने के बाद वह पौड़ी चले गए। उनके जाने के कुछ देर बाद कालेज में सभी शिक्षिकाएं कक्षाओं से बाहर आ गई। आक्रोश जताते हुए उन्होंने कहा कि सीईओ ने विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वरिष्ठ प्रवक्ता ने बताया कि विगत 20 दिसंबर को श्रीनगर में शिक्षक सम्मान समारोह था, जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए कोई लिखित आदेश नहीं आया था, जिसके चलते शिक्षिकाएं कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इसी मामले में सीईओ ने उन्हें बुलाया और उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सीईओ ने सीआर खराब करने की भी धमकी दी। इस संबंध में शिक्षिका की ओर से विभागीय उच्च अधिकारियों व पुलिस से भी मामले की शिकायत कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिक्षिका ने कहा कि प्रकरण की शिकायत महिला आयोग से भी की जाएगी। वहीं, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने शिक्षिका के साथ सीईओ द्वारा किए गए व्यवहार को आपत्तिजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका के आरोप निराधार है। मैंने केवल शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह में शामिल न होने पर नाराजगी जताई थी। मौके पर मेरे अलावा विद्यालय की प्रधानाचार्य और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
-मदन सिंह रावत, सीईओ पौड़ी। 

-शिक्षिका ने सीईओ के खिलाफ शिकायत दी है,  जिसमें  अभद्र भाषा का आरोप लगाया गया है।
-एनएस  बिष्ट  कोतवाल श्रीनगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed