टीचर पत्नी और शिक्षक पर हुआ अवैध संबंधों का शक, तो स्कूल पहुंचकर पति ने जो किया हैरानी में पड़े सब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला शिक्षक के पति के पति को पत्नी और एक अन्य शिक्षक पर अवैध संबंधों का शक हुआ। इसके बाद उसने जो किया देखकर हरकोई हैरान रह गया। पति ने अवैध संबंध का आरोप लगाकर स्कूल के गेट पर जमकर हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुग्गावाला थाना क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षक के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के स्कूल के एक शिक्षक के साथ पिछले कई माह से अवैध संबंध हैं।
पति का कहना है कि छह नवंबर को जब फैक्ट्री से घर आ रहा था तो रास्ते में उक्त शिक्षक के साथियों ने उसे रोककर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि सोमवार सुबह वह शिक्षक से इस संबंध में बातचीत करने गया तो शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की गई।
महिला शिक्षक के पति का का कहना है कि दो माह पहले भी उसने दोनों की फोन कॉल पकड़ी थी, जिसकी उसके पास कॉल रिकार्डिंग है और जब शिक्षक ने पंचायत में माफी मांगी तब पंचायत ने उसे चेतावनी दी थी कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए।
उधर, शिक्षक ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि महिला शिक्षक के पति ने स्कूल में पहुंचकर उसके साथ गाली गलौच और मारपीट की। बुग्गावाला थाने के एसआई बलबीर सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।