फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   teacher will give report on whatsapp

अब मास्साब को देनी होगी व्हाट्स एप पर रिपोर्ट

Sun, 14 Aug 2016 01:06 PM IST
मोहम्मद अम्मार खान/ अमर उजाला, रुद्रपुर
मोहम्मद अम्मार खान/ अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
teacher will give report on whatsapp
वॉट्सऐप

उत्तराखंड में पुलिस और प्रशासन की तर्ज पर शिक्षक भी अपने विद्यालय की गतिविधियों को व्हाट्स एप पर भेजते नजर आएंगे।

विज्ञापन


विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड देहरादून की ओर से प्रदेश के तमाम शिक्षा अधिकारियों को इस स्वतंत्रता दिवस पर ‘आजादी 70, याद करो कुर्बानी’ के रुप में मनाने का निर्देश दिया गया है। 23 अगस्त तक विद्यालयों में छात्रों द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों के फोटो और रिपोर्ट अनिवार्य रुप से व्हाट्स एप के जरिये से नोडल अधिकारी को भेजने के आदेश दिए गए हैं। निदेशालय ने सूचनाओं के संकलन के लिये जितेंद्र सक्सेना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जारी सूचना में सरकारी और गैर सरकारी के अंतर्गत प्राइमरी, प्री प्रारंभिक विद्यालयों में प्रतिदिन कम से कम एक प्रतियोगिता कराने और हाईस्कूल, इंटर कालेज में कम से कम दो प्रतियोगिता कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा गतिविधियों में छात्रों द्वारा सेना के जवानों के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाकर भेजना, विद्यालय परिसर में पौधरोपण करना, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, सेना में शामिल और सेवानिवृत सैनिकों को विद्यालय में आमंत्रित कर 1857 में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में छात्रों को बताना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर
रुद्रपुर। विद्यालयों में करायी जाने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर विभाग ने व्हाट्स एप नंबर 8447952686 जारी किया है। इस पर गुरुजन फोटो एवं अन्य सूचनायें अधिकारियों को भेज सकेंगे। वहीं विभाग का फेसबुक पेज और मेल आईडी भी बना दी गई है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़कर शिक्षा से जुड़े अपने विचार साझा कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed