देहरादून: छात्रा को अपने घर बुलाकर टीचर ने किया दुराचार, फिर दे डाली फोटो वायरल करने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कॉलेज के शिक्षक पर छात्रा से दुराचार का आरोप लगा है। शिक्षक के खिलाफ पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
शहर के एक व्यक्ति ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी थी। व्यक्ति का कहना है कि उनकी बेटी प्रदेश के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। कालेज के एक शिक्षक को उसकी गलत हरकतों के चलते पिछले दिनों निकाला जा चुका था।
बीते माह उनकी पुत्री घर देहरादून आई थी। इसी दौरान कालेज से निकाले गए शिक्षक का फोन आया कि और उसने बताया कि वह भी उसके पड़ोस में ही रहता है। उसने उनकी पुत्री को मिलने बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया।
फोटो वायरल करने की धमकी दी
इसके बाद उसने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी दी। इससे डरकर उनकी पुत्री शिक्षक के घर चली गई। आरोप है कि वहां शिक्षक ने उससे दुराचार किया। उसने धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा।
इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रविवार शाम को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार समाचार में शिक्षक व कॉलेज का नाम प्रकाशित नहीं किया जा रहा है। ऐसा करने से पीड़िता की पहचान उजागर होने की आशंका है।