फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher molested by sniffing intoxicants in roadways bus Dehradun Uttarakhand news

शर्मनाक: चलती बस में लाइट बंद करवाकर शिक्षिका से छेड़खानी, तीन लोगों ने चेहरे पर स्प्रे कर किया बेहोश

Sat, 01 Jul 2023 11:25 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Jul 2023 11:25 AM IST
सार

स्कूल से घर आने के लिए शिक्षिका उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सवार हुईं। कंडक्टर ने उन्हें अपनी बगल वाली सीट पर बैठा दिया। इसी दौरान पास बैठे एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर स्प्रे डाला। इससे वह बेहोशी की हालत में चली गईं।

विज्ञापन
Teacher molested by sniffing intoxicants in roadways bus Dehradun Uttarakhand news
बस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोडवेज की चलती बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर दून की शिक्षिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने चेहरे पर स्प्रे कर पहले उन्हें बेहोश किया फिर डाट काली मंदिर के पास टनल आने पर बस की लाइट बंद करवाकर छेड़खानी की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका ने शिकायत की है। वह सहारनपुर जिले के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया, 21 जून की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए पति के साथ देहरादून आईएसबीटी पहुंचीं।

विज्ञापन


पति को भी बताई थी ये बात
घर से निकलने पर उन्हें एहसास हुआ कि कोई पीछा कर रहा है। पति को भी उन्होंने यह बात बताई। पति उन्हें बस में बैठाकर लौट गए। दोपहर बाद स्कूल से घर आने के लिए वह उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सवार हुईं कंडक्टर ने उन्हें अपनी बगल वाली सीट पर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका ने बताया, इसी दौरान उनके पास बैठे एक व्यक्ति ने तीन सवारियों के लिए कंडक्टर को 500 रुपये दिए। इसके बाद कंडक्टर उठ गया और शिक्षिका के अलावा दो अन्य लोग वहां बैठ गए। एक व्यक्ति उनकी पीछे वाली सीट पर बैठा। शिक्षिका का आरोप है कि इसी दौरान पास बैठे एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर स्प्रे डाला। इससे वह बेहोशी की हालत में चली गईं। केवल आवाज सुन पा रही थीं। बीच में एक बार होश आया तो खिड़की के पास बैठे व्यक्ति ने रुमाल में स्प्रे कर उनके नाक पर लगा दिया।

कई दिनों से अज्ञात लोग भी कर रहे थे पीछा 
देहरादून से पहले डाट काली मंदिर के पास टनल आने पर उनमें से एक व्यक्ति ने कंडक्टर से बस की लाइट बंद करने को कहा। आरोप है कि अंधेरा होने पर एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया। शिक्षिका ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया है। उनका कहना है, कई दिनों से अज्ञात लोग उनका पीछा भी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें...Badrinath Highway:  चमोली के छिनका में बंद हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला, पहाड़ी से अभी भी छिटक रहे पत्थर

रोडवेज की बस में यदि ऐसी कोई घटना हुई तो यह गंभीर है। अगर इसमें परिचालक की भूमिका मिली तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। -संजय गुप्ता, मंडलीय प्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed