{"_id":"649fb456e15f948bb9046f15","slug":"badrinath-highway-blocked-in-chhinka-opened-uttarakhand-weather-news-today-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: चमोली के छिनका में बंद हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला, पहाड़ी से अभी भी छिटक रहे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: चमोली के छिनका में बंद हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला, पहाड़ी से अभी भी छिटक रहे पत्थर
Sat, 01 Jul 2023 10:45 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:45 AM IST
सार
सुबह करीब पांच बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया था, जिससे बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब जाने वाले और लौटने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही रुक गई। कड़ी मशक्कत के बाद अब हाईवे को खोला जा सका।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चमोली जिले के छिनका में अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है, हालांकि हाईवे के हिल साइड अभी भी टनों मलबा अटका हुआ है। कुछ पत्थर पहाड़ी पर झूल रहे हैं। हाईवे बंद होने पर दोनों ओर से रोके गए वाहनों को गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
चमोली- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका में फिर अवरुद्ध हो गया थाा। सुबह करीब पांच बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण हाईवे बाधित हो गया, जिससे बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब जाने वाले और लौटने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही रुक गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Exclusive: टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का खतरा, WCCB ने जारी किया रेड अलर्ट
विज्ञापन
पुलिस की ओर से तीर्थयात्रियों को बिरही और छिनका बैरियर पर रोक लिया गया है। हाईवे अवरुद्ध होने से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया है। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें हाईवे को सुचारु करने में जुटी रही, जिसके बाद अब हाईवे को आवाजाही के लिए खोला जा सकता। यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटक रहे हैं।