फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher dose shameful act with students

गुरुजी ने छात्राओं के साथ कर डाली शर्मनाक हरकत

Sun, 20 Oct 2013 12:10 PM IST
अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी) Updated Sun, 20 Oct 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
teacher dose shameful act with students

नौगांव उत्तराकाशी में शिक्षा के मंदिर में शिक्षक ने शर्मनाक हरकत कर डाली। जिससे गुस्साई छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए शनिवार को यमुनोत्री हाईवे जाम कर दिया। इससे कई घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

विज्ञापन


आठवीं कक्षा की छात्राओं ने लगाया आरोप

नौगांव के राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात अंग्रेजी के शिक्षक चंद्रहास शुक्ल छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। उन पर यह आरोप स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्राओं ने लगाया है।
विज्ञापन


पढ़ें, रोज 10 हजार की चाय पीते हैं उत्तराखंड के CM
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के साथ छेड़खानी की जानकारी मिलने पर अभिभावक आक्रोशित हो उठे। उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर शिक्षक के खिलाफ अविलंब कार्रवाई करने की बात कही। उनका आरोप था कि बीते नौ अक्तूबर को आठवीं में पढ़ने वाली पांच छात्राओं के साथ अंग्रेजी के शिक्षक चंद्रहास शुक्ल ने छेड़खानी की थी।

छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की थी, लेकिन प्रधानाचार्य ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। छात्राओं का आरोप है कि विरोध करने पर शिक्षक फेल करने की धमकी देता है। इससे पहले भी शिक्षक छात्राओं की कापियों के बीच में 10-20 रुपए रखकर मिठाई खाने का प्रलोभन भी देता रहता था।

अधिकारियों ने मामले को दबाए रखा

शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर अभिभावकों ने 16 अक्तूबर को प्रधानाचार्य से मिलकर इसका विरोध किया था। इसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले को दबाए रखा। शनिवार को छात्र-छात्राओं के धैर्य जवाब दे गया।

पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'


उन्होंने विद्यालय बंद करा विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और यमुनोत्री हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह ने विद्यार्थियों को समझा बुझाकर शांत किया।

कार्रवाई न होने पर करेंगे आंदोलन
महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित रावत, अंकित रमोला, विजय सिंह, नवीन रौंटा, जगदीश, कुलदीप, प्रकाश, नवीन डोटियाल ने कहा कि गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विद्यालय में शिक्षकों की आपसी गुटबाजी के चलते मुझे साजिशन फंसाया जा रहा है। मैं निर्दोष हूं। सभी छात्राएं मेरी बेटी समान हैं।
- चंद्रहास शुक्ल, आरोपी शिक्षक

छात्राओं एवं अभिभावकों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिक्षक के विरुद्ध शिकायत की  थी। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था।
- डीएस परमार, प्रधानाचार्य

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना शर्मनाक है। दोषी शिक्षक के विरुद्ध जांच बिठाकर निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रधानाचार्य ने भी मामले में लापरवाही बरती है।
-एसपी सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed