{"_id":"58441f424f1c1bb54fa86191","slug":"teacher-demand-transfer-application-filing-second-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जू. हाईस्कूल शिक्षकों की मांग, तबादलों के आवेदन को मिले एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जू. हाईस्कूल शिक्षकों की मांग, तबादलों के आवेदन को मिले एक और मौका
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Dec 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Amar Ujala
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने टीचरों को तबादलों के लिए आवेदन का एक और मौका दिए जाने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि तबादला समय सारणी जारी होने के बाद उत्तराखंड शासन ने अपग्रेड किए गए जूनियर हाईस्कूलों के अलग संचालन का जीओ किया, इससे कई टीचर आवेदन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में टीचरों के अनुरोध के आधार पर तबादलों की प्रक्रिया चल रही है, बेसिक की हर जनपद स्तर पर एवं प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी की दोनो मंडलों में काउंसिलिंग हो रही है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का कहना है कि उनके कई विद्यालय अपग्रेड किए गए थे। अपग्रेड विद्यालयों में छात्र अधिक और टीचर कम हैं।
विज्ञापन
अब इन स्कूलों का अलग-अलग संचालन होना है। शासन ने तबादलों के लिए समय सारणी जारी करने के बाद इसका जीओ किया। टीचर इन स्कूलों के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, इसके लिए उन्हें एक और अवसर दिया जाए।
विज्ञापन
संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी उमेश चौहान बताते हैं कि जूनियर हाईस्कूल कैंचीवाला में 90 छात्र और मात्र दो टीचर हैं। इसी तरह जूनियर हाईस्कूल रामपुर में 350 बच्चे व दो टीचर हैं।