फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher beating student leg broken in champawat

शिक्षक की पिटाई से छात्र का पैर टूटा, प्रधानाध्यापक ने आरोप नकारे

Sat, 27 Jul 2019 08:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Jul 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
teacher beating student leg broken in champawat
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

चंपावत विकासखंड के दूरस्थ कन्यूड़ा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक छात्र को दो शिक्षकों ने इस कदर पीट दिया कि उसके पांव की हड्डी टूट गई। आनन-फानन में परिजन छात्र को जिला अस्पताल लाए जहां उसका इलाज चल रहा है। नौवीं के इस छात्र की पिटाई मामले में तामली थाने में तहरीर दी गई है। उधर स्कूल प्रशासन ने छात्र के आरोप को नकारा है। प्रधानाध्यपक ने छात्र के पिता पर फोन पर अपशब्द कहने और धमकाने का आरोप लगाया है। हालांकि छात्र के पिता ने इन आरोपों को निराधार बताया है। 

विज्ञापन


राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्यूड़ा के नौंवी कक्षा के छात्र ठाकुर सिंह पुत्र भरत सिंह का कहना है कि 24 जुलाई को उसका अपनी ही कक्षा की छात्रा सुनीता से किसी बात पर विवाद हो गया। सुनीता की बहन ने इसकी शिकायत शिक्षकों से कर दी। छात्र का आरोप है कि अगले दिन 25 जुलाई को स्कूल जाने पर दो शिक्षकों ने उससे उठक-बैठक कराई और पीटा भी। पिटाई से उसके पांव में चोट आ गई। परिजन छात्र को चंपावत जिला अस्पताल ले गए तो एक्सरे कराने पर पांव में फैक्चर की पुष्टि हुई। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष सिंह ऐरी ने बताया कि अभी ठाकुर सिंह को कुछ दिन अस्पताल में रहना होगा। छात्र द्वारा तामली थाने में दी गई तहरीर पर अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष बीसी रमौला का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

पूर्व में पिटाई करने वाले दो शिक्षकों का हो चुका है निलंबन

शिक्षकों की पिटाई का ढाई महीने के भीतर यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व 17 मई को चंपावत विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट में प्रधानाध्यापक और एक शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा की पिटाई का आरोप लगा था। आरोप की पुष्टि के बाद जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण ने प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह बोहरा और शिक्षिका वंदना को निलंबित करते हुए चंपावत उप खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय संबद्ध किया।
 
किसी भी शिक्षक ने छात्र को पीटा नहीं है, साथी छात्रा को आंख पर मारने की वजह से उसे सिर्फ आगे से मारपीट नहीं करने की नसीहत दी गई थी। जहां तक छात्र के पांव में लगी चोट की बात है तो वह स्कूल से घर जाते वक्त लगी होगी। 
- देवेश बिनवाल, प्रधानाध्यापक कन्यूड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 

मामले की जांच की जाएगी

कन्यूड़ा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कथित रूप से छात्र की पिटाई के मामले की जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने फोन करके दी है। प्रथम दृष्टया शिक्षकों के पिटाई करने की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी आरोप लगने पर मामले की जांच की जाएगी। 
-अंशुल बिष्ट, खंड शिक्षाधिकारी, चंपावत
 
कन्यूड़ा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र की पिटाई होने के मामले की जानकारी मिली है। शुरुआती तौर पर पिटाई की तस्दीक नहीं हो सकी है। खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट से पूरे मामले की जांच कराई जाएंगी। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों के बयान सहित तमाम पहलुओं की जांच की जाएगी।
-आरसी पुरोहित, जिला शिक्षाधिकारी, चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed