फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher beaten 10 student brutally

सजा के नाम पर स्कूल में 10 छात्रों की डंडों से की पिटाई, एक के हो गया फ्रैक्चर 

Mon, 21 May 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Updated Mon, 21 May 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
teacher beaten 10 student brutally
students beaten - फोटो : amar ujala

देहरादून के विकासनगर में एक डे बोर्डिंग स्कूल में महिला शिक्षकों के लिए शौचालय में अपशब्द लिखने के शक में दो शिक्षकों ने 12वीं के दस छात्रों की डंडों से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पिटाई से एक छात्र के अंगूठे में फ्रैक्चर आ गया, जबकि अन्य के हाथ, गले, पीठ और पैर पर नील पड़ गए। सूचना पाकर छात्रों के परिजन एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा कर शिक्षकों के निलंबन की मांग की। लेकिन स्कूल प्रबंधन ऐसा करने से इनकार कर दिया। परिजन छात्रों की टीसी काटकर देने की मांग पर अड़ गए। जिस पर प्रबंधन ने सोमवार को टीसी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन छात्रों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

 
बाड़वाला स्थित डे बोर्डिंग स्कूल रॉयल कॉलेज में ज्यादातर दूसरे राज्यों के छात्र पढ़ते हैं। जानकारी के अनुसार बीते दिनों कुछ छात्रों ने स्कूल के शौचालय में महिला शिक्षकों के लिए अपशब्द लिख दिए। घटना के बाद शिक्षकों का शक 12वीं के 10 छात्रों पर गया। शिक्षकों ने छात्रों से अपशब्द लिखने वाले छात्र का नाम पूछा तो किसी ने कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक छात्र का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया

teacher beaten 10 student brutally
students beaten
आरोप है कि दो शिक्षकों ने छात्रों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बीते शुक्रवार और शनिवार को शिक्षकों ने छात्रों की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें एक छात्र का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया।

रोजाना पिटाई से तंग आकर स्कूल में पढ़ने वाले दिल्ली, हरियाणा और अंबाला के छह छात्रों ने इसकी जानकारी फोन पर परिजनों के साथ ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को दी। रविवार को कॉलेज पहुंचे अभिभावकों और कार्यकर्ताओं ने पिटाई करने वाले शिक्षकों की निलंबन की मांग को लेकर स्कूल में हंगामा किया। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों पर कार्रवाई से इनकार कर दिया।

जिस पर परिजन छात्रों की टीसी काटने की मांग पर अड़ गए। प्रबंधन ने सोमवार को छात्रों की टीसी काटकर देने की बात कही। जिस पर परिजन छात्रों को लेकर चले गए। हंगामा करने वालों में एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम गर्ग, यश रोहिला, पंकज नेगी, गौरव बिष्ट, कौशल, गौरव सिंह, शुभम कुमार, संदीप सिंह आदि शामिल रहे।

छात्रों ने महिला शिक्षकों के लिए शौचालय में अपशब्द लिखे थे। जिसके लिए छात्रों को थोड़ा बहुत दंड दिया गया। छात्रों ने लिखित में माफीनामा दिया है। छात्रों की टीसी काटकर अभिभावकों को दी जा रही है।  
= शरद मुसान, स्कूल डायरेक्टर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed