फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher accused of raping a girl arrested from Nainital

Dehradun News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of raping a girl arrested from Nainital

विज्ञापन
एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने चकराता में युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाए। अपने बयान में पीड़िता ने दुष्कर्म और धमकाने की पुष्टि की है। चकराता थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल को एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने अपने बगीचे में युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने घटना के बाद जहर निगल लिया था। अस्पताल में उपचार के बाद उसकी जान बच गई थी। युवती के भाई ने 13 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया था कि उनका परिवार शिक्षक के यहां बंधुवा मजदूर के रूप में कार्य करता है। बिस्सू पर्व के दिन उसकी बहन की शादी होने वाली थी। आरोपी शिक्षक ने दुष्कर्म के बाद किसी को कुछ बताने पर बहन व परिवार को जान मारने की धमकी दी थी। गांव में पंचायत कर समझौते के लिए दबाव बना रहा था। चकराता थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। एसपी देहात ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की थी। पुलिस ने सर्विलांस टीम और मुखबिर की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। एसपी देहात रेणू लोहानी ने बताया कि आरोपी को नैनीताल में बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं, कालसी की महिला उपनिरीक्षक हेमा बिष्ट ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed