फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teach entrepreneurs the tricks of modern business

Dehradun News: उद्यमियों को सिखाए आधुनिक व्यवसाय के गुर

Mon, 25 May 2026 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teach entrepreneurs the tricks of modern business
ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में छोटे उद्यमों को व्यवसाय को नई दिशा देने और विकास के नए अवसरों तक पहुंचने के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए उन्हें ब्रांडिंग, ग्राहकों तक पहुंच, डिजिटल प्रणाली, बाजार विस्तार, वितरण व्यवस्था और व्यवसायिक विकास की आधुनिक ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को विवि में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से जुड़े छोटे उद्यमों को सशक्त बनाने और उन्हें बाजार से जोड़ने के लिए हिमालयन ग्रासरूट एक्सेलेरेशन कोहोर्ट ( एचजीएसी ) का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि विवि के प्रो. चांसलर और विवि के टीबीआई के चेयरमैन डाॅ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि छोटे उद्यम राज्य की अर्थव्यवस्था की असली ताकत हैं और सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग और बाजार तक पहुंच देकर ही उन्हें आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के टीम लीड गोविंद धामी ने कहा कि दृढ़ संकल्प, नवाचार और निरंतर प्रयास के बल पर छोटे उद्यम भी बड़ी सफलताओं की नई मिसाल बन सकते हैं। चार माह तक चलने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 1000 से अधिक उद्यमियों को व्यवसाय की बुनियादी समझ मजबूत करने, डिजिटल प्रणाली अपनाने, बाजार तक पहुंच बढ़ाने, ब्रांडिंग, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की सही जानकारी देने, फंडिंग योजनाओं से जुड़ने और वितरण व्यवस्था कि व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, हैंडलूम, हर्बल उत्पाद, होमस्टे और पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी शामिल हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन विवि के टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर (टीबीआई) ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में टीबीआई की सीईओ सरिस्मा डांगी, इनक्यूबेटर मैनेजर हर्षवर्धन सिंह रावत, डाॅ. भारती शर्मा, अंकुर रावत, स्वर्ण शौर्यम स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed