फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taught mother-in-law to learn to read and write from daughter

बेटी से पढ़ना-लिखना सीख सास को सिखाया

Tue, 03 Aug 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Taught mother-in-law to learn to read and write from daughter
गब्बर सिंह बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ के साथ अभिभावक व बच्चे। संवाद - फोटो : DEHRADUN
सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे पढ़ो दून, बढ़ो दून अभियान के तहत बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया गया। नव विहान ट्रस्ट की ओर से राजपुर की गब्बर सिंह बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) निकिता खंडेलवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

सीडीओ निकिता खंडेलवाल ने कहा कि बस्ती के लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भेज शिक्षा के सिपाही के तौर पर काम किया है। शिक्षा से बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को अपना नाम लिखने के लिए प्रेरित किया और बस्ती में कंप्यूटर शिक्षा और महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की घोषणा की। वहीं, ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. ज्योति श्रीवास्तवा ने बताया कि संस्था की ओर से मंजू रानी ने अपनी बेटी पारुल से पढ़ना लिखना सीखने के बाद अपनी सास को भी शिक्षा से जोड़ा। इसके लिए उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को संस्था की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अभिषेक, आदित्य, पारूल, डिंपी, खुशबू, मनीषा, पूजा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंद प्रताप सिंह, रेनुका अग्रवाल, मीरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed