{"_id":"cd580a453b679e48b717c72adc20833b","slug":"tashi-nungshi-awarded-by-hall-of-fame-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के PM ने ताशी-नुंग्शी को दिया अवार्ड, ली सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूजीलैंड के PM ने ताशी-नुंग्शी को दिया अवार्ड, ली सेल्फी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 May 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवरेस्ट सहित दुनियाभर की चोटियों पर फतह हासिल कर चुकी दून की जुड़वां बेटियों का ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में सम्मान किया गया। उन्हें हॉल आफ फेम अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर न्यूजीलैंड के पीएम जॉन के ने दोनों बेटियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
हाल ऑफ फेम सम्मान
जुड़वा पर्वतारोही बहनों ताशी मलिक और नुंग्शी मलिक के पर्वतारोहण अभियान में एक और यादगार लम्हा जुड़ गया। हाल ही में बेहद मुश्किल अभियान पूरा करने के बाद ऑकलैंड में आयोजित कार्यक्रम में दोनों बेटियों को हॉल आफ फेम खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
पीएम संग सेल्फी
उन्हें यह पुरस्कार इसलिए भी दिया गया है क्योंकि उन्होंने दुनियाभर में यह कामयाबी हासिल कर बेटियों के लिए एक मिसाल कायम की है।
जुड़वा बहनों को यह खिताब न्यूजीलैंड के पीएम जॉन के ने दिया। अवार्ड देने के दौरान उन्होंने जुड़वां बेटियों से बातचीत भी की और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।
विज्ञापन