फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tarun tejpal illegal resort in uttarakhand

उत्तराखंड में है तेजपाल का अवैध 'पेइंग गेस्ट'

Fri, 29 Nov 2013 05:26 PM IST
अमर उजाला, नैनीताल
अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 29 Nov 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
 tarun tejpal illegal resort in uttarakhand

अपनी सहकर्मी के यौन शोषण के मामले में फंसे खोजी पत्रकार तरुण तेजपाल का नैनीताल जिले के गेठिया स्थित ‘रिसोर्ट टू चिमनी’ पंजीकरण का नवीनीकरण किए बिना ही धड़ल्ले से चल रहा है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन बेपरवाह
इसमें पहले की तरह पर्यटकों की आवाजाही बेरोकटोक चल रही है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन इससे बेपरवाह बना हुआ है। भवाली-ज्योलीकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे गेठिया क्षेत्र में तहलका के पूर्व चीफ का आलीशान रिसोर्ट ‘रिसोर्ट टू चिमनी’ है।
विज्ञापन


27 फरवरी, 2009 में पर्यटन विभाग में इस रिसोर्ट का पेइंग गेस्ट हाऊस के रूप में पंजीकरण कराया गया। तीन वर्ष अर्थात 2012 तक के लिए पंजीकरण वैध था। जिसके बाद इसका नवीनीकरण किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण की मियाद खत्म
पंजीकरण के बाद पर्यटन विभाग की ओर से डबल बेड के चार कमरों को किराए पर देने को हरी झंडी दी गई थी और प्रति कमरे 900 रुपए लिया जाना भी तय किया गया था।

लेकिन पंजीकरण की मियाद खत्म होने के बाद भी रिसोर्ट टू चिमनी धड़ल्ले से चल रहा है।

बता दें कि जिला पंचायत में संचालक की ओर से रिसोर्ट को सात कमरों का बताते हुए डेवलपमेंट चार्जेज के रूप में निर्धारित शुल्क जमा किया गया है।

‘रिसोर्ट टू चिमनी’ का पेइंग गेस्ट के रूप में पंजीकरण तीन वर्ष के लिए कराया गया था, जिसकी समयावधि खत्म हो चुकी है। - उप निदेशक पर्यटन आभा भट्ट

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed