फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur Power station make Record, 558 million units Electricity produced

टनकपुर पावर स्टेशन: विद्युत उत्पादन का बना नया रिकॉर्ड, 558 मिलियन यूनिट हुआ उत्पादन 

Wed, 01 Apr 2020 11:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur Power station make Record, 558 million units Electricity produced
- फोटो : डेमो फोटो

एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में अब तक का रिकार्ड 558 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ है। इससे पूर्व वर्ष 2003-04 में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन 511 मिलियन यूनिट हुआ था। पावर स्टेशन ने इस वर्ष का देय विद्युत उत्पादन लक्ष्य पांच सौ मिलियन यूनिट 28 जनवरी को ही पूरा कर लिया था।

विज्ञापन


मंगलवार की मध्यरात्रि को टनकपुर पावर स्टेशन ने 558 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर नया रिकार्ड बनाया है। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए पॉवर हाउस की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नदी में पर्याप्त पानी मिलने से वे इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एनएचपीसी ने भारत सरकार को 4.5 करोड़ रुपये राहत राशि देने का निर्णय लिया है।  इसमें संपूर्ण एनएचपीसी कर्मचारियों का एक दिन के वेतन का 1.36 करोड़ रुपये भी शामिल है। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो लाख रुपये एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी जिला प्रशासन को दिए पांच लाख
एनएचपीसी के टिहरी गढ़वाल स्थित कोटली भेल परियोजना के महाप्रबंधक सतीश कुमार चौहान ने एनएचपीसी की ओर से टिहरी जिला प्रशासन के खाते में पांच लाख की धनराशि दी है। जीएम ने बताया कि एनएचपीसी की ओर से इंफाल के लिए 2.6 मैट्रिक टन मेडिकल सामग्री एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था भी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed