{"_id":"5fe36bac8ebc3e41033e5a2e","slug":"tanakpur-jauljibi-road-case-uttarakhand-mla-puran-furtial-said-if-allegations-are-right-i-will-retire-from-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: विधायक फर्त्याल ने फिर खोला मोर्चा, कहा- आरोप झूठे निकले तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: विधायक फर्त्याल ने फिर खोला मोर्चा, कहा- आरोप झूठे निकले तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा
Wed, 23 Dec 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 23 Dec 2020 09:42 PM IST
सार
- भाजपा विधायक ने फिर टनकपुर जौलजीवी सड़क मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
- मुख्यमंत्री, सचिव लोनिवि व विभाग के एचओडी को भेजा पत्र
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिन शांत रहने के बाद लोहाघाट के भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल ने टनकपुर जौलजीबी सड़क के मामले में फिर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि सड़क परियोजना के मामले में उनके लगाए आरोप झूठे साबित हुए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
फर्त्याल इस मामले को विधानसभा में उठाने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा परिसर के बाहर उन्होंने मीडियाकर्मियों से परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि कंसलटेंट एजेंसी ने बगैर साइट पर जाए डीपीआर तैयार कर दी।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में प्रति किमी हिल कटिंग की लागत 70 से 80 लाख रुपये है। लेकिन इस प्रोजेक्ट में करीब साढ़े 23 किमी सड़क काटने में करीब 82 करोड़ रुपये खर्च दिए गए। उन्होंने दावा किया कि इतनी राशि में करीब 100 किमी सड़क काटी जा सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए इस भ्रष्टाचार की शिकायत उन्होंने की। इसमें जांच का आश्वासन उन्हें दिया गया था, लेकिन जांच नहीं हो पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री, सचिव लोनिवि, विभाग प्रमुख और कुमाऊं मंडल के अधिकारी को पत्र लिखकर फिर जांच कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि डीपीआर में अत्यधिक लागत तय करने वाले के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।