फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Take strict action against encroachment in industrial areas

Dehradun News: ‘औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण पर करें कड़ी कार्रवाई’

Thu, 21 Nov 2024 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Take strict action against encroachment in industrial areas
-सीडीओ ने औद्योगिक क्षेत्र मोहब्बेवाला में अतिक्रमण पर पुलिस को नियमित कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
देहरादून। सीडीओ अभिनव शाह ने कहा कि उद्योग मित्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से निस्तारण करें। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण पर पुलिस नियमित और ठोस कार्रवाई करें। उद्योग मित्रों की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित किया जाए।
कलक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिर्पणा सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में सीडीओ ने यह बातें कहीं। सीडीओ ने सिंगल विंडो, पीएम विश्वकर्मा योजना और जनपद स्तरीय नवाचार समिति के गठन पर भी विस्तार से चर्चा की। सीडीओ ने सिंगल विंडो की समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर व्यस्थाओं को सुगम बनाया जाए। औद्योगिक क्षेत्र मोहब्बेवाला में सड़कों पर अतिक्रमण और चौराहों पर विक्रम के अवैधरूप से पार्क करने की शिकायत पर पुलिस विभाग को नियमित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं औद्योगिक क्षेत्र लांघा में सड़क बाउंड्री और हाईमास्क लाइट लगाने व पानी की निकासी की मांग पर लोनिवि और नगर पंचायत सेलाकुई को कार्रवाई करने के लिए कहा। उद्योग मित्रों ने ईएसआई पर चिकित्सालयों के उपचार में सहयोग न करने की शिकायत की गई। जिस पर सीडीओ ने ईएसआई के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जबकि औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में अतिक्रमण, सड़कों में गड्ढों की शिकायत पर सीडीओ ने अभियान चलाने और सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, जिला उद्योग महाप्रबंधक अंजली रावत, डीडीओ सुनील कुमार, उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed