{"_id":"60a9592f8ebc3e14c3238584","slug":"take-stern-action-against-people-walking-without-masks-dm-city-news-drn3794521138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी
विज्ञापन
डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों को बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि गांवों में एंटीजन सैंपल लेते समय संबंधित गांव का पूरा ब्यौरा जुटाया जाए।
अधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी का कहना है कि कई गांवों में नेटवर्क समस्या है। सैंपल संबंधित चिकित्सालय में आते ही पोर्टल पर जानकारी दर्ज की जाए। डीएम ने कहा कि संक्रमित मरीज चिह्नित होते ही संबंधित क्षेत्र को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया जाए। उन्होंने सभी विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों का रोस्टर निर्धारित करते हुए सैंपलिंग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्पतालों के लिए नामित नोडल अधिकारियों को बेड, आक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर का ब्यौरा प्रतिदिन उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
दर्जनभर क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील त्यूनी के तहत ग्राम बागी, तहसील विकासनगर में ग्राम झाझरा मौजा धूलकोट तिब्बती स्कूल निकट तुलाज इंस्टीटूट ऑफ कालेज को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा नगर निगम देहरादून के तहत फ्रेंड्स एन्कलेव, डिफेंस कालोनी, गढीकैंट, नई बस्ती आशारोड़ी दुर्गा मन्दिर गली, नई बस्ती आशारोड़ी क्लेमेनटाउन, विवेकानंद जोगीवाला लेन, इंद्रप्रस्थ एन्कलेव, तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम लखनवाला नेवट (तिब्बती कॉलोनी वार्ड नंबर-8), तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नंबर-4 तरली जौली शहरी क्षेत्र, वार्ड नंबर-20 लच्छीवाला, ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत वार्ड नंबर 40 नेहरूग्राम, ग्राम गढीमयचक एवरग्रीन सैकेंड्री पब्लिक स्कूल के पास, ग्राम खदरी खड़कमाफ लक्कड़घाट रोड टीचर्स कॉलोनी, तहसील चकराता स्थित ग्राम चामा, त्यूणी क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम कूणा, मसूरी क्षेत्रांतर्गत ग्रील लॉज लंढौर कैंट, कर्मचारी आवास सैंपलिंग इस्टेट लंढौर बाजार, तहसील डोईवाला क्षेत्रांतर्गत सुगन मिल कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। साथ ही नगर निगम क्षेत्र में एलआईजी-2 एमडीडीए कालोनी, चंदर रोड डालनवाला, नेहरू कालोनी, कालीमाता मंदिर निम्बूवाला गढ़ी कैंट, पंडितवाड़ी बद्रीश मौहल्ला एवं नेशविला रोड पथरिया पीर को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया था। इन सभी क्षेत्रों में 14 दिनों तक एक्टिव सर्विलांस किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति पर उक्त क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जिले में 610 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 610 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 104924 हो गई है। इनमें से कुल 86710 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 14771 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।