फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Take steps to stop single used plastic'

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर रोक लिए उठाएं प्रभावी कदम: डीएम

Sat, 16 Jul 2022 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
'Take steps to stop single used plastic'
डीएम डॉ. आर. राजेश कुमार ने शिविर कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के क्रय-विक्रय, उत्पादन, आयात, भंडारण, परिवहन, उपयोग व आपूर्ति प्रभावी रूप से समाप्त करने के लिए संबंधित विभागोें के अधिकारियों की बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्र को निर्देश दिए कि टीम बनाकर और जागरुकता चलाकर प्रतिबंधित सामग्री जब्त करने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने सभी शासकीय कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है का पोस्टर-बैनर चस्पा करने को कहा। उन्होंने सिडकुल के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि औद्योगिक संस्थानों जहां से उत्पादन हो रहा, उन्हें पत्र प्रेषित करें कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन न करें और इसकी जांच भी करें। क्विक रिस्पांस टीम बनाए और जागरुकता के साथ कार्रवाई भी करें। शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों के माध्यम से मानव श्रृंखला बनाकर जागरूक करें। जागरुकता कार्यक्रम में एनजीओ की भी सहायता लें। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रत्येक क्षेत्र के लिए टीम बनाएं।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर टीमों के क्षेत्र बदलते रहें। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाने और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का सहयोग लें। नगर निगम के कूड़ा उठान वाहनों के माध्यम से जागरुकता संदेश सुनाएं। बैठक में सीडीओ झरना कमठान, जिला पंचायतराज अधिकारी एमएम खान, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद, आरएम सिडकुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिए प्रमुख निर्देश---
शासकीय कार्यालय से सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने की शुरुआत करें, प्रत्येक शासकीय कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है का पोस्टर-बैनर चस्पा करें, औद्योगिक संस्थानों जहां से उत्पादन हो रहा है वह बंद हो नियमित अभियान चलाएं, जागरुकता के साथ-साथ कार्रवाई भी करें, क्षेत्रवार क्विक रिस्पांस टीम गठित करें, टीमों के निर्धारित समय में कार्यस्थल बदले, शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों के माध्यम जागरुकता कार्यक्रम संचालित करने को मानव श्रृंखला बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed