{"_id":"6511e2f1cb60e3e1760cf957","slug":"take-care-of-cleanliness-the-country-will-become-great-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-252686-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्वच्छता का रखिए ध्यान, देश बनेगा महान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्वच्छता का रखिए ध्यान, देश बनेगा महान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता पखवाड़े के तहत शहर में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। नगर पालिका विकासनगर के परिसर से शुरू हुई रैली को पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सोमवार को रैली मुख्य बाजार होते हुए पहाड़ी गली चौक पहुंची। जहां से वापस पालिका परिसर में संपन्न हुई। रैली में व्यापार मंडल, रोटरी क्लब, विभिन्न स्कूलों के छात्र और एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए। जिन्होंने लोगों के बीच जाकर स्लोगन, नारों से जागरुकता फैलाई। लोगों को डेंगू को लेकर भी जागरूक किया। घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की गई।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाईं, सभासद कृष्णा तोमर, धमेंद्र ठाकुर, लवलेश शर्मा, विशन राणा, सुरेश रावत, रोहित गुप्ता, संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर पर्यावरण मित्रों और पालिका कर्मियों के लिए सुभारती अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. प्रशांत भटनागर, डॉ. रवि कंसल, डॉ. अजय ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान जगदीश लाल, शिव कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।