फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tajias were taken out amidst the chants of Ya Hussain

Dehradun News: या हुसैन की सदाओं के बीच निकले ताजिये

Mon, 07 Jul 2025 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tajias were taken out amidst the chants of Ya Hussain
शहर में मुहर्रम परंपरागत तरीके मनाया गया। इस दौरान मातम के साथ करबला तक ताजिया निकाले गए। उधर, मौलाना हसन रजा ने इमाम हुसैन और उनके परिवार की शहादतों के बारे में बताया। मुहर्रम के अवसर पर कालसी गेट स्थित मस्जिद में मौलाना हसन रजा ने कर्बला की जंग, जंग में हुई इमाम हुसैन व उनके परिवार के सदस्यों की शहादत के बारे में बताया। इसके बाद इमामबाड़े से करबला तक परंपरागत तरीके से ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सफदर अली, मामू खान, शेर मोहम्मद, जीएम खान, शब्बार अली, असगर अली, मोहम्मद शफी, मुख्तार अहमद, नोखेज़ खान, निसार अली, मुराद अली, मंसूर अली शाह, मकबूल आदि उपस्थित रहे। उधर, विकासनगर में अंजुमन मुहर्रम तंजीम समिति की ओर से नगर में जुलूस का निकाला गया। इमाम हुसैन की याद में नगर में अंजुमन मुहर्रम तंजीम समिति की ओर से परंपरागत जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस समिति के मुख्यालय बाईपास कैनाल रोड से शुरू होकर मेन बाजार पुलिस चौकी, अस्पताल रोड, डाकपत्थर चौक से होते हुए सिनेमा गली, पहाड़ी गली चौक, गुरुद्वारा गली, मंडी चौक स्थित करबला पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कुरआन की तिलावत के साथ फातिहा पढ़कर हजरत इमाम हुसैन व करबला के सभी शहीदों की रूह को सवाब पहुंचाया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष एम यासीन मिर्जा, सचिव आबिद मिर्जा, सलाहकार अब्दुल वहीद मिर्जा, फईम, अमजद मिर्जा, आसिफ, फैय्याज, समीर, फरीद अंसारी, आफताब आलम, जावेद, अब्दुल कादिर, शमशाद उर्फ विक्की, साकू, लियाकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed