फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   systematic drainage system.

सिस्टमैटिक ड्रेनेज प्रणाली से खत्म होगी जलभराव की समस्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
systematic drainage system.
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। शहर के जलभराव की समस्या वाले इलाकों में सिस्टमैटिक ड्रेनेज प्रणाली इस्तेमाल में लाई जाएगी। इससे जलभराव से होने वाली दिक्कतों से लोगों को राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार को वार्ड संख्या 53, माता मंदिर, ओम विहार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मेयर सुनील उनियाल गामा ने इसके निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या मेयर के सामने रखी और उसके समाधान की मांग की। मेयर गामा ने पार्षद और स्थानीय लोगों के साथ जल निकासी के संबंध में व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए ड्रेनेज प्रणाली का प्लान तैयार कर क्रियान्वित करना होगा। आने वाले दिनों में जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद अनूप नौडियाल, ओम विहार विकास समिति के सदस्य समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed