फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swine flu suspected patient death in uttarakhand 

उत्तराखंड: दो दिन में स्वाइन फ्लू से तीसरे मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Fri, 28 Jul 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Jul 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
swine flu suspected patient death in uttarakhand 

राजधानी में स्वाइन फ्लू के एक अन्य संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। दो दिन के भीतर तीन लोगों की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राजधानी में डेंगू ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में भर्ती स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक 54 वर्षीय ऋषिकेश निवासी और दूसरा 42 वर्षीय मरीज ज्वालापुर का रहने वाला था।
विज्ञापन


दोनो को 15 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, इसी अस्पताल में 17 जुलाई को भर्ती स्वाइन फ्लू के एक अन्य 29 वर्षीय संदिग्ध मरीज निवासी बैरागीवाला, विकासनगर की भी बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। मरने वालों में स्वाइन फ्लू के लक्षण थे। हालांकि, स्वाइन फ्लू की पुष्टि की रिपोर्ट अभी दिल्ली से नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि 

swine flu suspected patient death in uttarakhand 

स्वाइन फ्लू के साथ ही राजधानी में डेंगू भी तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को दून अस्पताल में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक उत्तर प्रदेश एवं तीन अन्य उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले हैं। इनका हिमालयन अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 45 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय बालक निवासी रोशनाबाद हरिद्वार, 18 वर्षीय युवक निवासी रोशनाबाद हरिद्वार और 24 वर्षीय मरीज निवासी बीएचईएल, हरिद्वार में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. टीसी पंत ने कहा कि स्वाइन फ्लू और डेंगू के अधिकतर मामले हरिद्वार व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए मरीजों में पाए गए हैं। विभाग की ओर से सभी जरूरी एहतियात बरती जा रही है। संबंधित जनपदों को भी इस संबंध में सतर्क कर दिया गया है।    

स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामलों को लेकर अस्पताल की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अस्पताल में दस-दस बेड के दो अलग वार्ड आरक्षित कर दिए गए हैं। मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 
-डॉ. केके टम्टा, अस्पताल अधीक्षक दून अस्पताल  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed