फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swine flu sample investigation will in dehradun

देहरादून में होगी स्वाइन फ्लू के सैंपलों की जांच

Thu, 03 Aug 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Thu, 03 Aug 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
swine flu sample investigation will in dehradun
swine flu

स्वाइन फ्लू के मरीजों के सैंपल जांच के लिए अब दिल्ली नहीं भेजे जाएंगे। जल्द ही राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सैंपलों के जांच की व्यवस्था होगी। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सैंपल की जांच से छह से आठ घंटे के भीतर पता चल जाएगा कि मरीज को स्वाइन फ्लू है या नहीं। अभी सैंपल दिल्ली भेजे जाते हैं, जिनकी रिपोर्ट आने में एक सप्ताह या इससे अधिक समय लगता है। कई बार तो अस्पतालों में रिपोर्ट आने से पहले ही मरीज दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने ‘स्वाइन फ्लू की जांच की व्यवस्था नहीं’ शीर्षक से सैंपलों की जांच में देरी का मुद्दा का प्रमुखता से उठाया था। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खबर का संज्ञान लेते हुए सैंपलों की जांच में देरी को गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. नवीन बलूनी ने बताया कि सीएम ने निर्देश दिए हैं कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के सैंपलों की जांच की व्यवस्था प्रदेश में सुनिश्चित हो। इसके बाद निर्णय लिया गया है कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डीएस रावत एवं निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों से वार्ता के बाद निदेशक चिकित्सा को निर्देशित किया गया है कि दून मेडिकल कॉलेज में अविलंब जांच की व्यवस्था की जाए। ताकि, स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों को शीघ्र रिपोर्ट मिल सके। दो-तीन में यहां सैंपलों की जांच शुरू हो जाएगी। 

बलूनी ने कहा कि अभी स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की सैंपल जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) दिल्ली को भेजे जाते हैं। एनसीडीसी केंद्र सरकार की अधिकृत प्रयोगशाला है, जो अन्य राज्यों के साथ ही उत्तराखंड के लिए भी चिह्नित है।


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस रावत  स्वाइन फ्लू के मरीजों के सैंपल की जांच की व्यवस्था दून मेडिकल कॉलेज में की जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के पास फैकल्टी है, केवल तकनीशियन की जरूरत है। प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द दून मेडिकल कॉलेज में सैंपल जांच की व्यवस्था शुरू हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed