फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swine flu Patient death in dehradun

देहरादून में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मच गया हड़कंप

Wed, 02 May 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
swine flu Patient death in dehradun
स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू से बुधवार शाम को गांव मियांवाला निवासी एक मरीज की मौत हो गई। मरीज का पिछले तीन दिनों से पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा था। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी है। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने गांव के लोगों को स्वाइन फ्लू प्रतिरोधक दवाईयां बांटे जाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

विज्ञापन


मियांवाला गांव निवासी एक व्यक्ति को तीन दिन पहले पटेलनगर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। अस्पताल के आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मरीज को बचाने के लिए डॉक्टरों ने पूरा प्रयास किया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बुधवार शाम को मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


मरीज की मौत के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। बता दें कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत है। इससे पहले लक्खीबाग निवासी एक महिला की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। एसीएमओ डॉ. दयाल शरण ने बताया कि अभी तक जिले में छह मामले स्वाइन फ्लू के सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed