{"_id":"5c46a685bdec224bc62b4559","slug":"swine-flu-nine-people-death-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 19 पहुंची पीड़ितों की संख्या, नौ की हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, 19 पहुंची पीड़ितों की संख्या, नौ की हो चुकी मौत
Tue, 22 Jan 2019 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में चार और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही राजधानी में स्वाइन फ्लू से पीड़ितों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। जबकि एक विदेशी समेत नौ लोगों की मौत हो चुकी है। नौ अन्य मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट में उनके स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कुल पांच और मैक्स और सिनर्जी अस्पताल में दो-दो मरीज भर्ती हैं। नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक मरीज अस्पताल से छुट्टी लेकर घर चला गया है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के लक्षण
लगातार नाक बहना और छींकें आना।
लगातार खांसी और बहुत अधिक बलगम।
सिर में बहुत तेज दर्द।
बहुत ज्यादा थकान, अनिद्रा।
मांसपेशियों में अकड़न और दर्द।
गले में खुश्की और खरास।
लगातार बुखार बढ़ना।
इन बातों का रखें ध्यान
खांसी-जुकाम को हल्के में ना लें।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
हाथ मिलाने और गले लगने से बचें।
बिना मास्क पहने भीड़भाड़ में ना जाएं।
अस्पताल जाते समय सावधानी बरतें।
स्वाइन फ्लू प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं।
खांसते और छींकते समय रुमाल रखें।