{"_id":"5c591065bdec22736d6a1361","slug":"swine-flu-death-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत, 10 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत, 10 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
Tue, 05 Feb 2019 09:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू पीड़ित कालसी निवासी महिला मरीज की मौत हो गई। महिला मरीज का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं, 10 नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालसी निवासी 66 वर्षीय महिला मरीज का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं, 10 नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस साल अब तक स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 73 तक पहुंच गई है। बता दें कि देहरादून में अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित 17 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 15 मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित भेल में कार्यरत एक कर्मचारी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर उसे भेल अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित दो मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं एक अन्य मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वाइन फ्लू के मरीजों के मामले लगातार सामने आने के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई जन जागरुकता कार्यक्रम नहीं चला रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्वाइन फ्लू के बारे में पूरे तरह से अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन
वहीं भेल के अस्पताल में भेल के कर्मचारी को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। उसे अस्पताल में संपूर्ण इलाज न मिलने पर हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। उधर, हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू के दो मरीजों के स्वास्थ्य में अब सुधार आ रहा है। वहीं जिला अस्पताल में अब एक नए अन्य मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के फिजीशियन एवं स्वाइन फ्लू प्रभारी डॉ. संदीप टंडन का कहना है कि पिछले सप्ताह आए दो मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार है, लेकिन अब एक नया मरीज आया है। लक्षणों के आधार पर उसका इलाज शुरू कर दिया है।