फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swine flu and dengue alert in uttarakhand 

स्वाइन फ्लू और डेंगू को उत्तराखंड में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Fri, 21 Jul 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
swine flu and dengue alert in uttarakhand 

दून में स्वाइन फ्लू समय से पहले आ धमका है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. टीसी पंत के मुताबिक इसके अब तक 20 पॉजीटिव मामले सामने आ चुके हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक अमूमन अगस्त से मार्च के बीच स्वाइन फ्लू के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार स्वाइन फ्लू समय के मामले अभी से आने लगे हैं। वही डेंगू का भी अब तक एक पॉजीटिव मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले सामने आने के बाद विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएमओ के मुताबिक स्कूलों में छात्रों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


वही इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। दून मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रदीप भारती गुप्ता ने कहा कि स्वाइन फ्लू और डेंगू के  उपचार के लिए अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं। उपचार के लिए डाक्टरों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अलग से वार्ड की भी व्यवस्था की गई है। मच्छर न पनप सकें इसके लिए अस्पताल के आस पास फॉगिंग भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed