मसूरी में दर्दनाक हादसा, कैम्पटी जा रही पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्चे सहित चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सुबह मसूरी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कैम्पटी की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 21 बीएस1021 खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई हैं। जिसमें दो महिला, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं।
ईद की छुट्टी मनाने आए मुरादाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मोहम्मद रिहान की कार मसूरी-कैम्पटी मार्ग पर शनिवार सुबह अनियंत्रित हुई और कई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अधिवक्ता उनकी पत्नी, बहन और भांजी की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा इतना खतरनाक था कि रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला।
मुरादाबाद के हाथीपुर निवासी अधिवक्ता और मुरादाबाद बार एसोसिशन के पूर्व सचिव मोहम्मद रिहान (35) अपने और बहनोई अरशद के परिवार के साथ दो कारों में ईद-उल-फितर की छुट्टी मनाने उत्तराखंड आए थे। शुक्रवार को यह परिवार कैम्पटी में ठहरा था। शनिवार सुबह नौ बजे के करीब अधिवक्ता रिहान परिवार के साथ स्विप्ट डिजायर कार यूपी 21 बीएस 1021 से मसूरी आ रहे थे। कार में चार बच्चों समेत नौ लोग सवार थे। इन्हीं के पीछे परिवार के दूसरे सदस्यों की कार थी। बीरागांव में होटल वाइल्ड फ्लावर हाउस के पास मोड़ पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क किनारे बने पैराफीट को तोड़कर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई।
कार सवार लोगों के नाम:
मृतक:
असद पुत्र रिहान उम्र 10 साल
अनस पुत्र रिहान उम्र 5 साल
आहिशा पत्नी रिहान उम्र 28 साल
रिहान पुत्र मुशर्रफ उम्र 35 साल (सभी निवासी हाथीपुर मुरादाबाद)
घायल:
अर्श पुत्र अरशद उम्र 10 साल
आहद पुत्र अरशद उम्र 4 साल
अलीजा पुत्री अरशद उम्र 3 साल
यासमीन पत्नी अरशद उम्र 30 साल
अरशद उम्र 35 साल (सभी निवासी नानका मुरादाबाद)
मसीहा बनकर आये जयवीर
घटना के प्रत्यक्षदर्शी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि वे अपनी बाइक से कार के पीछे कुछ दूरी पर थे कि अचानक पर्यटकों का वाहन मोड़ पर तेजी के साथ घिसटता हुआ खाई में जा गिरा।
उन्होंने अपनी बाइक रोकी और खाई में उतर गए सड़क से कुछ ही दूरी पर खाई में उन्हें दो बच्चे घायल अवस्था में मिले। जिन्हें वह एक-एक कर खाई निकाल कर लाए। उन्होंने एक अन्य बाइक को रोक कर उसकी मदद से दोनों बच्चों को सेंट मेरी अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पास के लोगों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मृतकों व घायलों को खाई से बाहर निकाला।
मृतक रिहान के करीबी मुरादाबाद विधायक मौहम्मद फईम ने बताया कि मृतक रिहान पैशे से वकील हैं और वे पूर्व में मुरादाबाद बार एसोसिएशन के सचिव भी रहे हैं। विधायक फईम ने बताया रिहान के दो भाई और हैं, जिनमें एक बदायूं पुलिस में और दूसरे सेना में हैं जो पंचू राजस्थान में तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल अरशद रिहान के बहनोई हैं जो मुरादाबाद में प्रॉपर्टी का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार रिहान व अरशद का परिवार एक ही वाहन से सुबह करीब नौ बजे मुरादाबाद से मसूरी के लिए निकले थे। विधायक फईम ने कहा कि मैं इस दर्दनाक घटना से आहत हूं।
ताया व उस्ताद की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
बताया गया कि मृतक रिहान के ताया व उनके उस्ताद एडवोकेट व पूर्व विधायक हाजी मौहम्मद इरफान की भी वर्ष 2016 में सैफई जाते समय सड़क हादसे में मौत हुई थी। मृतक एडवोकेट रिहान के पिता स्व. मुशर्रफ भी लगातार 28 वर्षों तक गांव के प्रधान रहे थे।