{"_id":"577e03134f1c1b6e697fc2a9","slug":"swift-car-accident-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को झपकी आने से पहाड़ी में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को झपकी आने से पहाड़ी में गिरी कार, एक की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jul 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डाट काली मंदिर के पास मोहंड की पहाड़ियों में नींद की झपकी आने कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में दिल्ली के बिजनेसमैन की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा घायल हो गया। यह परिवार बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से देहरादून आ रहा था।
विज्ञापन
दिल्ली के पश्चिमी विहार निवासी बिजनेसमैन अमरजीत सिंह (65) बृहस्पतिवार तड़के अपनी पत्नी कमल जीतपाल और बेटे जसबीर सिंह के साथ कार से दिल्ली से देहरादून के लिए चले थे। कार को बेटा जसबीर चला रहा था।
विज्ञापन
डाट काली मंदिर के पास हुआ हादसा
मोहंड में डाट काली मंदिर से करीब चार सौ मीटर पहले अचानक जसबीर सिंह को नींद की झपकी आ गई। इससे कार असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल उत्तराखंड की क्लेमेंटटाउन पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ऊपर लाकर उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर अमरजीत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ क्लेमेंटटाउन नरेश राठौड ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सहारनपुर पुलिस भी मौके पर आ गई, क्योंकि घटनास्थल उनके क्षेत्र में है। नींद की झपकी की वजह से यह हादसा हुआ है।