फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swelling in the eyes or blurred vision symptoms of TB read All Updates in hindi

सावधान: आंखों में सूजन या नजर है धुंधली तो हो सकती है टीबी,  इन लक्षणों को भूल कर भी न करें नजरअंदाज

Tue, 18 Mar 2025 11:05 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:05 AM IST
सार

टीबी की बीमारी आमतौर पर फेफड़ों और पेट में अधिक होती है। लोग भी फेफड़ों और पेट के टीबी पर अधिक ध्यान देते हैं। अधिकतर लोगों को आंखों के टीबी के बारे में पता ही नहीं चल पाता है।

विज्ञापन
Swelling in the eyes or blurred vision symptoms of TB read All Updates in hindi
आंख - फोटो : freepik.com

विस्तार

सावधान! अगर आपकी आंखें बार-बार सूज रही हैं या फिर धुंधला नजर आ रहा है तो यह टीबी भी हो सकता है। इसलिए इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने पर आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

विज्ञापन

सिविल अस्पताल में आंखों के टीबी के कई मरीजों का उपचार चल रहा है। टीबी की बीमारी आमतौर पर फेफड़ों और पेट में अधिक होती है। लोग भी फेफड़ों और पेट के टीबी पर अधिक ध्यान देते हैं। अधिकतर लोगों को आंखों के टीबी के बारे में पता ही नहीं चल पाता है।

विज्ञापन


आंखों की रोशनी तक है चली जाती
सिविल अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. नितीश कुमार का कहना है कि टीबी की बीमारी कई तरह की होती है लेकिन लोग सबसे अधिक ध्यान फेफड़ों पर ही देते हैं जबकि टीबी की बीमारी आंखों में भी होती है। इन मरीजों की आंखों में सूजन, लालिमा और धुंधली नजर की शिकायत होती है जिसके कारण यह सही से देख नहीं पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग इसे आंख की आम बीमारी समझ लेते हैं और इनकी आंखों की रोशनी तक चली जाती हे। इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो डॉक्टर की सलाह पर टीबी की जांच करानी चाहिए। सिविल अस्पताल में कुछ ऐसे मरीजों का उपचार भी चल रहा है जिनकी आंखों में टीबी है। उपचार के बाद अधिकतर मरीज पूरी तरह सही होने की कगार पर पहुंच गए हैं। मरीज की स्क्रीनिंग के साथ ही पीसीआर जांच कराई जाती है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीसीएस परीक्षा के लिए रिक्तियों की जानकारी भेजने में विभाग सुस्त, अभ्यर्थियों को आवेदन का इंतजार

ये हैं लक्षण-

- आंखों से साफ नहीं दिखाई देना।

- अधिक रोशनी में आंखों में जलन होना।

- सूजन, लालिमा और चमक आना।

- सिर में दर्द होना।

- आंखों में पानी भरा हुआ महसूस होना।

- अचानक रोशनी का कम होना।

- आंखों में गांठ होना।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed