फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sweet mango in pithoragarh.

गजब! यहां अक्टूबर में भी रसीले आम से लदे हैं पेड़

Wed, 08 Oct 2014 03:04 PM IST
दीप पाठक/ अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)
दीप पाठक/ अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 08 Oct 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
sweet mango in pithoragarh.

लोग दशहरी, आम्रपाली, लंगड़ा जैसी महत्वपूर्ण प्रजाति के आमों का स्वाद जून-जुलाई में लेते थे, लेकिन पिथौरागढ़ में नाचनी के आमधार गांव के किसान जीवन दानू के यहां अक्टूबर में भी पेड़ पर आम लदे हैं।

विज्ञापन


जब वह इस आम की प्रजाति को पंत विवि में लगे किसान मेले में लेकर आए वैज्ञानिक भी आश्चर्यचकित रह गए। प्राथमिक जांच में यह आम उत्तम क्वालिटी का पाया गया।

आम की वैसे तो कई प्रजातियां हैं। सभी जून-जुलाई में पककर तैयार होती हैं। अब तक कोई लेट वैरायटी विकसित नहीं की जा सकी है।

पिथौरागढ़ जिले के नाचनी के गांव आमधार के किसान जीवन दानू के यहां आम का ऐसा पेड़ है जो अक्टूबर-नवंबर में फल देता है। जब दानू 250 से 300 ग्राम वजन के आमों लेकर किसान मेले में पहुंचे तो वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ गए।

विज्ञापन

अन्य आमों से अधिक है मिठास

sweet mango in pithoragarh.

दानू ने आम को उद्यान विभाग के आम विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह, डायरेक्टर रिसर्च डॉ. जेपी सिंह और उद्यान विभाग के डीन डॉ. जे कुमार को दिखाया।

लैब में इसकी प्रारंभिक जांच की गई तो यह उत्तम क्वालिटी का पाया गया। इससे वैज्ञानिकों को आम की लेट वैरायटी विकसित की संभावनाएं दिख रहीं हैं।

विवि के वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च में आमधार गांव जाकर आम के पेड़ को देखा जाएगा। साथ ही पेड़ की कलम को रिसर्च के लिए लगाया जाएगा। यदि प्रयोग सफल रहा तो नई प्रजाति विकसित की जा सकती है।

आम विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने बताया कि 250 से 300 ग्राम वजन के इस आम में टीएसएस (कुल घुलनशील तत्व) 20 से 21 प्रतिशत है। इसकी मिठास अन्य आमों से अधिक है।

उन्होंने बताया कि विवि में आम की विभिन्न संकर प्रजातियों पर शोध चल रहा है। इसका उद्देश्य किसानों के बीच ऐसी प्रजातियों को लाना है जिसका परफारमेंस दशहरी, लंगड़ा और चौंसा से भी अच्छा होने के साथ ही लेट पकने वाला हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed