फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sweepers protest against bank

सफाई कर्मचारियों ने खोला बैंक के खिलाफ मोर्चा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
sweepers protest against bank
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को निगम परिसर स्थित बैंक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि बैंक ने एक साथ तीन महीने की ईएमआई काट दी है, जिसके कारण घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले बैंक पहुंचे और प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैद्य और नगर अध्यक्ष मोनू खेरवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बैंक के एक साथ तीन महीने की ईएमआई देने के चलते उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ईएमआई में राहत देने की बात कह रही है। लेकिन बैंक उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारण उनके सामने कई तरह की समस्या पैदा हो गई हैं। प्रदर्शन करने वालों में रवि कुमार, मुकेश कुमार, मनीराम, जगदीश प्रसाद संदीप फौजी, सचिन सनी, राजीव, रोहित, इंदर सिंह, राजू समेत अन्य सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed