फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swami Vivekananda came dehradun

विवेकानंद ने देहरादून में किया था प्रवास

Sun, 12 Jan 2014 03:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jan 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda came dehradun

शिकागो में अपने भाषण के जरिए विश्व भर को चमत्कृत कर देने वाले स्वामी विवेकानंद अपने गुरुभाई के आग्रह पर देहरादून में 13 दिन प्रवास पर रहे।

विज्ञापन


शिव मंदिर के पास एक कुटिया में ठहरे
वह लगभग 122 साल पहले 1890 में टिहरी, बद्रीनाथ जाते हुए दून पहुंचे। उनकी यात्रा संक्षिप्त थी। वह यहां राजपुर स्थित शिव मंदिर के समीप एक कुटिया में ठहरे। गुरुभाई तुरियानंद को पता चला तो वह उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्हीं के आग्रह पर स्वामी विवेकानंद ने अपने प्रवास काल को एक पखवाड़ा और आगे बढ़ा दिया। इसके पश्चात वह बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गए। सन् 1897 में पुन: स्वामी विवेकानंद का आगमन हुआ। जिस जगह स्वामी विवेकानंद केचरण पड़े उस स्थान पर अब एक कक्ष है। मंदिर को बावड़ी शिव मंदिर के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दर्शन का विश्व भर में प्रचार करने वाले स्वामी विवेकानंद भी चाहते थे कि बेटियां आगे बढ़ें। संदेश साफ था वह आगे बढ़ेंगी तभी तो दुनिया बची रहेगी। शायद यही वजह थी कि 1897 में अपने दून प्रवास के दौरान गुरुभाई तुरियानंद संग उन्होंने देवभूमि में अनाथालय खोलने की योजना बनाई थी।

शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है
वह तो नहीं खुला, लेकिन उनकी गुरुमाता के नाम पर अब शारदा गर्ल्स एजुकेशन फंड जरूर चलाया जा रहा है, जो बेटियों को शिक्षित करने का काम कर रहा है।

किशनपुर स्थित रामकृष्ण मिशन के आश्रम की लाइब्रेरी में मौजूद साहित्य में स्वामी विवेकानंद की इस मंशा के बाबत साफ-साफ लिखा है। स्वामी विवेकानंद मानते थे कि एक महिला अगर शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है।


बालिका शिक्षा के भी वह प्रबल समर्थक थे। यही वजह है कि स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर रामकृष्ण मिशन की ओर से मलिन बस्ती की बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए भी विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसमें काठबंगला बस्ती, वीर गबर सिंह बस्ती आदि क्षेत्रों से लड़कियां आकर न केवल शिक्षा पा रही हैं, बल्कि कढ़ाई, बुनाई जैसे कार्यों को सीख आत्म निर्भर भी बन रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed