फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swami Chidanand Saraswati expressed concern over single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने जताई चिंता

Fri, 07 Jan 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Swami Chidanand Saraswati expressed concern over single use plastic
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने वेस्ट टू एनर्जी और कचरे से कंचन का संदेश देते हुये कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट से निपटने के लिये युवाओं को वेस्ट टू एनर्जी के सिद्धान्त के साथ आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन भारत में 1.54 मिलियन कचरा बीनने वालों की आय के लगभग आधे भाग का निर्माण करता है। प्लास्टिक का एक बड़ा हिस्सा ‘सिंगल-यूज’ या ‘थ्रोअवे प्लास्टिक पैकेजिंग’ का है इस पर रोक लगाना हम सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है। कहा जल वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान समय में जल की समस्या को देखें तो वर्ष 2030 तक पीने का पानी 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। भारत में अभी जितना जल है उससे आधा ही रह जाएगा यह अत्यंत चिंतन का विषय है। कहा प्लास्टिक कचरा सीवरों को अवरुद्ध करता है, समुद्री जीवन को खतरे में डालता है और लैंडफिल या प्राकृतिक वातावरण में रहने वाले सभी जीवों के स्वास्थ्य के लिये खतरा उत्पन्न करता है। हमें एकल उपयोग प्लास्टिक को बिल्कुल बंद करना होगा। क्योंकि नदियां और महासागर प्लास्टिक से भरते जा रहे है। जिसके कारण हर वर्ष एक लाख से अधिक जलीय जंतु मरते हैं। कहा हम सभी को अपनी सोच और अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। अपनी गंगा, हमारी अन्य नदियों, अपने पर्यावरण और अपनी धरा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए योगदान देना होगा। हम सभी संकल्प करें कि हम और हमारी आने वाली पीढ़ियों का जीवन प्लास्टिक विष से भरा हुआ न हो, बल्कि हमारा जीवन और हमारा पर्यावरण अमृत से भरा हुआ हो न की विष से।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed