स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: शानदार रहा उत्तराखंड का प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन पुरस्कार
- स्वच्छता में उत्तराखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का तीसरा पुरस्कार
- नगर पंचायत नंद प्रयाग को सिटीजन फीडबैक श्रेणी में देश में पहला स्थान
- अल्मोड़ा कैंट बोर्ड को सिटीजन फीडबैक श्रेणी में मिला तीसरा स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में उत्तराखंड के शहरी निकायों का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। उत्तराखंड को इस बार तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। बृहस्पतिवार को वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे घोषित कर ये पुरस्कार दिए।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के घोषित पुरस्कारों में उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट में तीसरा स्थान मिला है। वहीं एक लाख से कम आबादी वाले निकायों की श्रेेेणी में नगर पंचायत नंद प्रयाग ने सिटीजन फीड बैक श्रेणी में देश में पहला और अल्मोड़ा कैंट बोर्ड ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया है।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णवी और अल्मोड़ा कैंट बोर्ड की सीईओ आकांक्षा तिवारी ने पुरस्कार प्राप्त किए।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वच्छता सर्वेेक्षण में पुरस्कार प्राप्त करने वाले निकायों को बधाई देते हुए कहा कि निकायों को इसी मनोयोग से आगे कार्य करना होगा। स्वच्छता के क्षेत्र में अभी बहुत सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेेेेणी में प्रदेश के छह निकायों की स्वच्छता रैकिंग में सुधार हुआ है। स्वच्छता के बल पर हम अनेक बीमारियों से बचाव सकते हैं।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। नगर निकायों को और भी अधिकार देने के साथ उनकी आय बढ़ाने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इस मौके पर सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन आदि मौजूद रहे।
पिछले साल की तुलना में छह निकायों की स्वच्छता रैंकिंग
नगर निकाय 2020 2019
देहरादून 124 384
रुड़की 131 281
हरिद्वार 244 376
काशीपुर 139 304
हल्द्वानी 229 350
रुद्रपुर 316 403
स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून की रैकिंग में सुधार पर सीएम खुश
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में देहरादून शहर को रैकिंग में मिले सुधार के लिए नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा और मुख्य नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय को बधाई दी। सर्वेक्षण-2020 में देहरादून शहर को 124वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि 2019 के सर्वेक्षण में शहर को 384वां स्थान प्राप्त था।
शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने मेयर देहरादून एवं मुख्य नगर आयुक्त के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष स्वच्छता में काफी सुधार किया है। जो सर्वेक्षण के एक साल में आये 260 अंकों के उछाल से स्पष्ट होता है। स्वच्छता के क्षेत्र में अभी काफी कुछ किया जाना है। पिछले वर्ष के मुकाबले शहरों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसके लिये समेकित प्रयासों की भी जरूरत बताई।
मुख्य नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश के सभी नगर निगमों में देहरादून को प्रथम तथा नगर निकायों में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि देहरादून में स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सभी स्तरों पर कारगर प्रयास किए जा रहे हैं।