{"_id":"68c3d3a1ae9e24eaab0412fa","slug":"swachhotsav-will-begin-from-september-17-in-uttarakhand-cleanliness-is-service-campaign-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश में 17 सितंबर से शुरू होगा स्वच्छोत्सव, नवरात्र में हर दिन लिया जाएगा एक नया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश में 17 सितंबर से शुरू होगा स्वच्छोत्सव, नवरात्र में हर दिन लिया जाएगा एक नया संकल्प
Fri, 12 Sep 2025 02:10 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:10 PM IST
सार
17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच होने वाले स्वच्छोत्सव के दौरान सभी गतिविधियों को लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में 17 सितंबर से स्वच्छोत्सव (स्वच्छता ही सेवा अभियान) शुरू होगा। इस दौरान तीन श्रेणियों में बांटकर सफाई अभियान चलेगा तो नवरात्र में हर दिन एक नया संकल्प लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में स्वच्छोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में मंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़े जबकि देहरादून में संचालन सचिव शहरी विकास नितेश झा ने किया। बैठक में 17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच होने वाले स्वच्छोत्सव के दौरान सभी गतिविधियों पर चर्चा की गईं। कचरा स्थलों की सफाई के लिए सात दिन, 30 दिन और 30 से अधिक दिन की श्रेणियों में बांटकर अभियान चलेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...PM Modi Dehradun Visit: प्रधानमंत्री से मिलकर भावुक हुए धराली के आपदा प्रभावित, सुनाई तबाही की दर्दभरी कहानी
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा शिविर होंगे। पर्यावरण के अनुकूल एवं एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त समारोह होंगे। विभागों में स्वच्छता शपथ होगी। पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता रंगोली होगी। 25 सितंबर को राज्यस्तरीय श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान भी चलेगा। गतिविधियों की जानकारी आईटी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। बैठक में इस अभियान से जुड़े हुए सभी अफसर शामिल हुए।