फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swachh Survekshan 2022: Uttarakhand six nagar nigam get Award

Swachh Survekshan: उत्तराखंड के छह निकायों को मिला पुरस्कार, एक अक्तूबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Wed, 28 Sep 2022 10:53 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Sep 2022 10:53 AM IST
सार

शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था। इसकी रैंकिंग एक अक्तूबर को जारी होगी, जिसके लिए प्रदेश के छह निकायों डोईवाला, लंढौर कैंट, नरेंद्र नगर, रामनगर, देहरादून नगर निगम और हरिद्वार नगर निगम का चयन हुआ है।

विज्ञापन
Swachh Survekshan 2022: Uttarakhand six nagar nigam get Award
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार उत्तराखंड के छह निकायों को पुरस्कार दिया जाएगा। यह अपनी श्रेणी में श्रेष्ठ स्थानों के लिए चुने गए हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में निकायों को सम्मानित करेंगी। इसके साथ ही राज्य स्तर पर शहरी विकास विभाग को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था। इसकी रैंकिंग एक अक्तूबर को जारी होगी, जिसके लिए प्रदेश के छह निकायों डोईवाला, लंढौर कैंट, नरेंद्र नगर, रामनगर, देहरादून नगर निगम और हरिद्वार नगर निगम का चयन हुआ है। इन निकायों का चयन श्रेष्ठतम निकायों में हुआ है।
विज्ञापन


शहरी विकास विभाग को इस संबंध में पुरस्कृत होने की सूचना मिल चुकी है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एक अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से यह सम्मान ग्रहण करेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहरी विकास विभाग को भी पुरस्कृत किया जाएगा। शहरी विकास निदेशक नवनीत पांडेय ने बताया कि छह निकायों और राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए शहरी विकास निदेशक को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने दी निकायों को बधाई स्वच्छ भारत मिशन में प्रदेश के छह निकायों के चयन होने पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निकायों को बधाई दी है। साथ ही 100 से कम निकाय वाले राज्यों में उत्तराखंड का स्थान शीर्ष तीन में आने पर मुख्यमंत्री और जनता को बधाई दी। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि चयनित निकायों का आकलन ओडीएफ, गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग, साल भर में किए गए डॉक्यूमेंटेशन, स्वच्छता विशेषज्ञों के आकलन व नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया है। 


मंत्री अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम हरिद्वार निकाय का चयन देशभर के करीब 62 गंगा नदी के समीपवर्ती निकायों की सूची में प्रथम स्थान पर किया गया है। पूर्व में बनारस को प्रथम स्थान मिला था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में देशभर के लगभग 18और कुछ केंद्र शासित प्रदेश में 100 से कम निकायों की संख्या है, उनमें उत्तराखंड ने शीर्ष तीन में जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed