फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspicious car on police radar, police went to many districts

पुलिस के रडार पर संदिग्ध कार, कई जिलों में भेजी पुलिस

Wed, 30 Oct 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Suspicious car on police radar, police went to many districts
देहरादून। एटीएम से हुई चोरी के मामले में एक संदिग्ध कार पुलिस के रडार पर है। पुलिस इस कार को ट्रेस करने में जुटी है। कार की तलाश के साथ ही पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने के लिए अन्य विभिन्न पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है। इसके लिए पुलिस की कई टीमें बाहरी जनपदों में भेजी गई हैं।
विज्ञापन

बता दें, दिवाली की रात बदमाश राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसूरी रोड पर डीआईटी के समीप स्थित एसबीआई के एटीएम को काटकर उससे कैश उड़ा ले गए थे। दो दिन पहले ही सीएमएस कंपनी ने एटीएम में 22 लाख रुपये भरे थे। पुलिस के साथ ही सीएमएस कंपनी को भी अंदेशा है कि इस एटीएम में छुट्टी की वजह से ट्रांजेक्शन कम हुआ, ऐसे में आशंका है कि चुराया गया कैश 15 लाख से अधिक है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में जुटी पुलिस टीमों को आसपास के सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध कार रात करीब दो बजे से ढाई बजे तक घटनास्थल पर घूमती दिखाई दी है। यह कार पहले शहर की तरफ से घटनास्थल से कुछ आगे जा रही है। फिर मसूरी की तरफ से वापस आ रही है। इस तरह यह कार तीन-चार बार घटनास्थल के पास से आते-जाते दिख रही है। यह भी संभव है कि बदमाश घटना को अंजाम देने से पहले यह सुनिश्चित कर देना चाहते हों कि आसपास कोई पुलिसकर्मी, व्यक्ति या एटीएम का सुरक्षाकर्मी तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने पूर्व में हुई एटीएम लूट और चोरी की घटनाओं में संलिप्त बदमाशों का डाटा भी खंगाला है। हाल ही में देहरादून, हरिद्वार समेत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों में जेल से छूटे एटीएम लूट व चोरी करने वाले बदमाशों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को भी कैश जमा करने वाली एजेंसी और न ही बैंक अधिकारियों ने चोरी हुए कुल कैश की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। संभवत: बुधवार तक पूरी ट्रांजेक्टशन डिटेल पता कर कंपनी व बैंक के अधिकारियों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना देगी। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

एजेंसी संचालकों से भी हो रही पूछताछ
पुलिस टीमें एटीएम में कैश जमा करने वाली एजेंसी सीएमएस और सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी के संचालकों व कर्मचारियों से भी लगातार पूछताछ कर रही हैं। साथ ही पुलिस ने घटना वाले दिन और रात की शिफ्ट में काम करने वाले गार्ड से मंगलवार को भी कई दौर की पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed