{"_id":"58f10cf24f1c1b1c11cf50f3","slug":"suspension-fix-of-accused-sdm-in-nh-74-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"NH-74 घोटाले के आरोपी एसडीएम का निलंबन तय, CM तक पहुंची फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NH-74 घोटाले के आरोपी एसडीएम का निलंबन तय, CM तक पहुंची फाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर में एनएच 74 के मुआवजा घोटाले के आरोपी एसडीएम तीरथ पाल पर एक्शन की फाइल मुख्यमंत्री तक जाएगी। फिलहाल राजस्व विभाग ने फाइल मुख्य सचिव को भेज दी है।
विज्ञापन
सीएस मुख्यमंत्री का अनुमोदन लेने के बाद इसे कार्मिक विभाग को भेजेंगे। कार्मिक विभाग एक्शन लेगा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सोमवार को कार्रवाई के आदेश हो सकते हैं। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-74 में किए गए 270 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले में शासन ने एक और एसडीएम पर एक्शन लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
जिले से एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की गई थी। तब वे एसडीएम बाजपुर तैनात थे। अब तक घोटाले में काशीपुर, जसपुर और सितारगंज के प्रकरणों की जांच में छह पीसीएस अफसरों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
एक सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी पर भी सरकार ने कार्रवाई का फैसला किया है। जनपद से शासन एक और एसडीएम की संस्तुति हुई है। सचिव राजस्व हरबंस सिंह चुघ के मुताबिक, एसडीएम पर कार्रवाई की फाइल मुख्य सचिव को भेज दी गई है। प्रकरण पर फाइनल एक्शन कार्मिक विभाग को लेना हैं।
गौरतलब है कि पीसीएस अधिकारी पर एक्शन के लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन लेन जरूरी होता है। सूत्रों की मानें तो मुख्य सचिव के कार्यालय से फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। उधर, कार्मिक विभाग के सूत्रों का कहना है कि फाइल अभी विभाग को नहीं पहुंची है। फाइल पहुंचने के बाद विभाग कार्रवाई के आदेश जारी करेगा। अगले दो दिन अवकाश होने की वजह से अब सोमवार तक ही आदेश होने की संभावना जताई जा रही है।