फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspense on uttarakhand new chief minister

उत्तराखंड में सीएम पद पर सस्पेंस बरकरार

Thu, 16 Mar 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 16 Mar 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
suspense on uttarakhand new chief minister
Narendra Modi, Amit Shah, BJP - फोटो : file photo

वैसे तो उत्तराखंड सीएम के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं, मगर अधिकृत तौर पर सीएम पद पर किसी के चुनाव को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है।

विज्ञापन


नतीजे आने के चार दिन बाद भी केंद्रीय नेतृत्व भाजपा विधानमंडल दल के नेता के नाम पर अंतिम राय नहीं बना पाया है। माना जा रहा है कि सीएम के नाम पर मुहर और अधिकृत घोषणा में  48 घंटे से भी ज्यादा समय लग सकता है।
विज्ञापन


अटकलें थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से नामित पर्यवेक्षक बुधवार को दून पहुचं जाएंगे, इसके विपरीत पता चला है कि पर्यवेक्षक सरोज पांडे और नरेंद्र तोमर को विधायक दल की बैठक बुलाने के लिए अभी अमित शाह की हरी झंडी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विधायकों को अगले दो दिन देहरादून में रहने के निर्देश

suspense on uttarakhand new chief minister
prakash pant - फोटो : amar ujala

इस बीच बुधवार को सीएम पद के प्रबल दावेदार त्रिवेंद्र रावत के नई दिल्ली रवाना होने से सियासी अटकलें तेज हो गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक पार्टी ने सभी विधायकों को अगले दो दिन देहरादून में रहने के निर्देश दिए हैं।

संभावना है कि नई दिल्ली में देर रात होने वाली केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में पर्यवेक्षकों के दून आने की तिथि तय होगी। दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम तय करने को लेकर माथापच्ची जारी है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री त्रिवेंद्र रावत, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत, पूर्व मंत्री मदन कौशिक और विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट के नाम सीएम पद की रेस में बताए जा रहे हैं, लेकिन बुधवार को पर्यवेक्षकों को नहीं आने से विधायकों में बेचैनी बनी रही।

त्रिवेंद्र रावत के दिल्ली जाने से कयासबाजी और तेज

suspense on uttarakhand new chief minister
त्रिवेंद्र सिंह - फोटो : AmarUjala

विधायकों को केंद्रीय नेतृत्व से देहरादून बने रहने के निर्देश तो मिले हैं, लेकिन विधायक दल की बैठक की तिथि अभी तय नहीं हुई है।

सीएम पद के दावेदारों के दिल्ली से लौटने के बाद यह माना जा रहा था कि बृहस्पतिवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है, लेकिन एकाएक त्रिवेंद्र रावत के दिल्ली जाने से कयासबाजी और तेज हो गई।

जानकारों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ वरिष्ठ नेताओं की बैठक होनी है, जिसमें तय पैनल पर चर्चा होगी। यह तय होने के बाद पर्यवेक्षकों को विधायक दल की बैठक बुलाने के लिए देहरादून भेजा जाना है।

विधायक दल की बैठक की अभी तिथि तय नहीं हुई है। दोनों पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की राजनीति स्थिति से अवगत करवा दिया है। सभी भाजपा विधायकों को अगले दो दिन तक देहरादून या आसपास बने रहने को कहा गया है।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed