फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspense in EVM election

नगर निकाय चुनाव-18: ईवीएम से चुनाव पर देर से खुलेंगे पत्ते

Mon, 27 Nov 2017 08:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Nov 2017 08:00 AM IST
विज्ञापन
 Suspense in EVM election
EVM

नगर निकाय चुनाव-18 में ईवीएम का इस्तेमाल होगा या नहीं, इस पर पत्ते देर से खुल पाएंगे। पिछली बार चार नगर निकायों में राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम से चुनाव कराए थे।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव-18 में ईवीएम का इस्तेमाल होगा या नहीं, इस पर पत्ते देर से खुल पाएंगे। पिछली बार चार नगर निकायों में राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम से चुनाव कराए थे। मगर इस बार स्थिति कई वजह से बदली हुई है।
विज्ञापन


हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार से 12 करोड़ का बजट मांगा है, लेकिन इस मामले में सब कुछ आसान नजर नहीं आ रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग के पास करीब 1700 ईवीएम हैं। इस संख्या बल के बूते वह पिछली बार देहरादून, हरिद्वार समेत चार नगर निकायों में ईवीएम से चुनाव कराने में सफल रहा था। मगर इस बार दून और हरिद्वार समेत सभी जगहों पर बडे़ पैमाने पर सीमा विस्तार हुआ है। दून की ही बात करें, तो 72 गांव इसके साथ जुड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आयोग खुद महसूस कर रहा है कि ईवीएम का इस्तेमाल सारी स्थिति को ध्यान में रखकर ही किया जा सकेगा। कुछ ईवीएम में तकनीकी दिक्कतें भी बताई जा रही हैं। आयोग ने भले ही सरकार से नई ईवीएम के लिए बजट की मांग कर दी है, लेकिन जिस तरह की वित्तीय स्थितियों से सरकार गुजर रही है, उसमें ईवीएम के लिए बजट मिलने की बहुत कम उम्मीद है।

 ये ही नहीं, देश के कुछ हिस्सों में ईवीएम की गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने नई ईवीएम की खरीद से पहले कुछ औपचारिकताओं को जरूरी किया है। वैसे, आयोग का पूरा फोकस इस समय निर्वाचन नामावलियों के काम को ढर्रे पर लाने की तरफ है। ईवीएम के मसले पर वह अपने स्टैंड को अभी घोषित नहीं करना चाहता।


-हमने राज्य सरकार से नई ईवीएम की खरीद के लिए बजट मांगा है। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बजट की स्थिति क्या रहती है। अपने पास उपलब्ध ईवीएम के इस्तेमाल का जहां तक सवाल है, उसमें ये ही कहना चाहूंगा कि हम वक्त आने पर उचित फैसला करेंगे।
-सुवर्धन, राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed